Nagar Nikay Chunav Gorakhpur: जानिए कौन हैं डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव जिन्हे भाजपा ने बनाया मेयर प्रत्याशी
भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव को मेयर प्रत्याशी बनाया है।यहां कायस्थ मतदाता बीजेपी का बड़ा वोट बैंक माना जाता है। पहली बार पार्टी ने कायस्थ उम्मीदवार घोषित किया है।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को कई प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसी क्रम में पार्टी ने गोरखपुर नगर निगम चुनाव के लिए डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव को अपना उम्मीदवार बनाया है। साफ सुथरी छवि वाले डॉक्टर मंगलेश गोरक्षपीठ के करीबी माने जाते हैं। विधानसभा चुनाव में सीएम योगी के प्रस्तावक भी रह चुके हैं।
तिलक पैथॉलाजी के हैं संचालक
डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव मूलरुप से महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां के पिपरा लाला गांव के रहने वाले हैं। प्रतिष्ठित परिवार में 1 जुलाई 1961 को इनका जन्म हुआ। पिता डॉक्टर आद्या प्रसाद दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में बीएड विभाग के हेड थे। इनके भाई वर्तमान समय में सीबीआई दिल्ली में कार्यरत हैं। डॉक्टर मंगलेश की पहचान शहर के सबसे प्रतिष्ठित पैथोलॉजिस्ट के रुप में है। वह तीस वर्षो से अधिक समय से शहर में तिलक पैथोलॉजी का संचालन कर रहे हैं।
मंदिर के है करीबी
डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव का परिवार शुरु से ही गोरखनाथ मंदिर का करीबी रहा है। इनके पिता महाराणा शिक्षा परिषद संस्थान के दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में शिक्षक थे। जिनका महंत दिग्विजय नाथ और महंत अवैद्यनाथ से गहरा लगाव था और वह पीठ के विश्वासपात्रों में शामिल थे। पिता की तरह डॉक्टर मंगलेश भी सीएम योगी के विश्वासपात्रों में शामिल हैं।
कायस्थ मतदाताओं की है अच्छी संख्या
गोरखपुर नगर निगम में 10 लाख 48 हजार 462 वोटर हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या कायस्थ वोटरों की ही है। कायस्थ वोटर भाजपा का शुरु से वोट बैंक रहा है। पहली बार बीजेपी ने किसी कायस्थ प्रत्याशी पर अपना दांव खेला है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications