UP: कमरे में बंद कर युवक की हुई 8 घंटे पिटाई, मां ने सीएम योगी से लगाई गुहार, जानिए क्या है पूरा मामला

Gorakhpur News: गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें सराफा दुकान पर काम करने वाले युवक पर ढ़ाई किलो सोना चोरी करने का आरोप लगाकर मनबढ़ो ने उसे बंद कमरे में पीटा। इतना ही नहीं पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। यह मामला है गोरखपुर के हरबंश गली का।

युवक हरबंश गली स्थित सराफा की दुकान पर काम करता था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां ने अन्य दुकानदारों से पता किया तो पता चला कि सराफा का ढ़ाई किलो सोना गायब हो गया है। चोरी का आरोप उसके बेटे किशन पर लगा है। दुकानदार व उसके घर वाले उसे कमरे में बंद कर पीट रहे हैं। यह जानकारी होते ही मां दुकानदार के घर पहुंच गयी। जहां उसका बेटा बदहवास पड़ा हुआ था। मां को देख लगा रोने। मां ने इसकी इस पूरे मामले की जानकारी तहरीर देते हुए राजघाट थाने को दी है। इसके साथ ही महिला ने वीडियो के माध्यम से सीएम योगी ने न्याय की गुहार भी लगाई है।

gorakhpur

पुलिस को दी तहरीर में बसंतपुर के नरकटिया इलाके की रहने वाली सीता देवी ने बताया है कि उसका बेटा किशन हरबंश गली स्थित एक दुकान पर पिछले तीन साल से काम कर रहा है। हर बार की तरह 26 जून को भी उन्होंने दुकान से एक झोला बेटे के हाथ से अपने एक रिश्तेदार के लड़के जीतेंद्र वर्मा को देने को कहा। बेटा उन्हें जेवर देते आया। मंगलवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए बुधवार को वह झोला वापस मंगवाया गया, लेकिन उस झोले में एक डिब्बा खाली था। जबकि झोले में डिब्बा है या नहीं, इसकी जानकारी बेटे को नहीं थी।इसके बाद से ही उन्होंने बेटे को बंधक बनाकर दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक पिटाई की।

थानाध्यक्ष राजघाट ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले में क्या सही गलत है इसका पता लगा लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+