गोरखपुर में घर से जलती हुई निकली बहू, वीडियो हुआ वायरल

Gorakhpur news, गोरखपुर। दहेज उत्‍पीड़न में एक विवाहिता की जान चली गई। विवाहिता के आग में जलने का वीडियो वायरल हो गया। संदिग्ध परिस्थितियों में जली विवाहिता के मायके वालों की ओर से तहरीर दी गई। तहरीरी के आधार पर पुलिस ने पति, सास-ससुर और देवर समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें पति समेत पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि इस मामले में एसएसपी का कहना है कि मृतका ने मरने से पूर्व मजिस्ट्रेट को दिए बयान में बताया कि उसने गृह कलह से तंग आकर आत्मदाह किया है।

दहेज हत्या के आरोप

दहेज हत्या के आरोप

गोरखपुर के हजारीपुर निवासी राजाराम गुप्ता ने बेटी की शादी राजघाट इलाके के बसंतपुर मदरसा इलाके के रहने वाले आलोक गुप्ता के साथ साल 2014 में की थी। शादी के 5 साल बीतने के बाद भी दोनों का कोई बच्चा नहीं था। आरोप है कि पांच लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार समझौता भी हुआ। 9 अप्रैल को ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल डालकर पूनम को जिंदा जला दिया। मृतका की मां राजकुमारी देवी बहन सरोज और दामाद शिवम गुप्ता ने बताया कि पूनम को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। 4 दिन पहले सूचना मिली कि उसे मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया है। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पूनम की बहन सरोज ने आरोप लगाया कि पूनम के पति का किसी के साथ अवैध संबंध भी है।

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो हुआ वायरल

परिजन शव लेकर पुलिस ऑफिस पहुंच गए। वहां पर हंगामा करने लगे। उसके बाद राजघाट पुलिस ने पति सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के साथ लोगों को खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया और पति आलोक गुप्ता, जेठ आनंद गुप्ता, जेठानी आशा, देवर अतुल और देवरानी को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में एसएसपी डॉ सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि विवाहिता का जलते हुए वीडियो वायरल हुआ है।

मामले में 5 गिरफ्तार

मामले में 5 गिरफ्तार

इस घटना में मायके पक्ष की ओर से दहेज हत्या की तहरीर दी गई थी। उसके आधार पर दहेज हत्‍या का मुकदमा दर्ज कर पति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका ने मरने से पहले मजिस्ट्रेट को दिए बयान में बताया है कि गिरी कला से तंग आकर उसने आत्मदाह किया है। उसने गृहकलह से तंग आकर खुद को आग लगाई थी। गृह कलह ने एक विवाहिता को आत्‍मदाह करने के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस ने दहेज हत्‍या का मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+