जब AK-47 के साथ वायरल हुआ गोंडा के युवकी की फोटो, यूपी पुलिस समेत खुफिया एजेंसी भी हुई अलर्ट

गोंडा जिले के इंदिरा पुर गांव का रहने वाला युवक फुरकान 3 माह पहले सऊदी अरब मजदूरी करने गया था। उसने वहीं से सोशल साइट फेसबुक पर एके-47 के साथ फोटो अपलोड किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के घर छापा मारा।

When photo of Gonda man with AK-47 went viral UP police and intelligence agencies is on alert

एक युवक ने सोशल साइट फेसबुक पर AK-47 के साथ फोटो अपलोड कर सबको चौका दिया। घर से 3 माह पहले मजदूरी करने सऊदी अरब गए युवक AK-47 के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर पुलिस के लिए सरदर्द बन गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो गया फोटो
दरअसल गोंडा जिले के इंदिरा पुर गांव का रहने वाला युवक फुरकान 3 माह पहले सऊदी अरब मजदूरी करने गया था। उसने वहीं से सोशल साइट फेसबुक पर एके-47 के साथ फोटो अपलोड किया। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल होने के बाद ये मामला गोंडा पुलिस के संज्ञान में भी आया। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी युवक के घर छापा मारा। साथ ही फुरकान के परिजनों से भी पूछताछ की। बता दें कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इसके अलावा जिले की खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हो गई हैं।

When photo of Gonda man with AK-47 went viral UP police and intelligence agencies is on alert

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो मचा हड़कंप
सोशल मीडिया पर युवक की फोटो एके-47 के साथ वायरल होने के बाद, उसके गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि वह सऊदी अरब में मजदूरी करने गया था। पुलिस ने परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी उसके विषय में जानकारी जुटाई। फिलहाल मामला कुछ भी हो लेकिन प्रतिबंधित हथियार के साथ फोटो खींचाना सवाल खड़े कर रहा है। फोटो में युवक अकेले दिख रहा है। एक फोटो में राइफल AK-47 हाथ में लिए है और दूसरी फोटो में निशाना लगा रहा है।

When photo of Gonda man with AK-47 went viral UP police and intelligence agencies is on alert

Recommended Video

    गोंडा: दबंगों का घर पर कब्जा करने का आरोप, वायरल हो रहा महिला का वीडियो

    मामले को लेकर पुलिस का क्या कुछ कहना है
    पुलिस ने मीडिया सेल पर जारी बयान में बताया कि सोशल मीडिया पर AK-47 राइफल के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। वह नगर कोतवाली के गांव इंदिरा पुर निवासी फुरकान अली पुत्र कुर्बान अली की है। फुरकान 3 माह पहले श्रमिक के रूप में मजदूरी करने सऊदी अरब गया था। वह सऊदी अरब में नजरान नामक स्थान पर मजदूरी का कार्य कर रहा है। यह फोटो वही से वायरल किया गया है। पुलिस का कहना है कि उस व्यक्ति के संबंध और स्रोतों के विषय में जानकारी की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+