गोण्डाः रेलवे लाइन के पास मिलीं तीन लाशें, लड़की के हाथ पर लिखा था फोन नंबर

गोण्डा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के बिझरिया गांव गोण्डा -गोरखपुर रेलवे लाइन के पास शनिवार की सुबह एक युवती समेत तीन लोगों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। तलाशी के दौरान एक मृतक की जेब से बस्ती से गाजियाबाद का टिकट बरामद हुआ है, जिसके बाद से पुलिस घटना की बारीकी से जांच करने में जुटी है।

three dead body found near railway track in gonda

तीनों मृतक बस्ती से गाजियाबाद के लिए सफर कर रहे थे। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे ट्रेन से गिरकर मौत मान रही है। शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। वहीं,मृत युवती की हथेली पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था। इस नम्बर पर बात करने पर मृतकों की पहचान राज पुत्र मोहन दास, युवती रीता और अनिल कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी जलालाबाद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

पुलिस की तफ्तीश से शुरुआती जानकारी के दौरान पता चला कि युवती दो अन्य लड़कों के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। वहीं अपर पुलिस अधिक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि मनकापुर क्षेत्र के बिझरिया गांव के पास गोण्डा गोरखपुर रेल मार्ग पर तीन लोगों का शव मिला है, जिसमें एक शव युवती का है। तीनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है व परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हत्या व हादसे दोनों कड़ी की गहना से जांच कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+