शिवपाल ने बताई सपा सरकार में भ्रष्टाचार की रेट लिस्ट, SP में विलय के सवाल पर दिया ये जवाब

गोंडा। समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव ने यूपी के गोंडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के 100 दिनों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के दावों पर चुटकी ली। इस दौरान उन्होंने खुले मंच से सपा सरकार में भ्रष्टाचार की रेट लिस्ट भी बता डाली। शिवपाल ने कहा कि सपा सरकार में जो काम 100-500 रुपए या एक हजार रुपए में काम हो जाता था। आज दारोगा 10 हजार रुपए से नीचे बात नहीं करता। शिवपाल यादव ने कहा कि अगर झूठी रिपोर्ट हटवानी हो तो 50 से एक लाख रुपए लगते हैं। शिवपाल यादव बोले की समाजवादी पार्टी से गठबंधन होगा और सपा के साथ ही मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

Shivpal Yadav said he will contest upcoming elections in alliance with Samajwadi Party

शिवपाल बोले- भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव गोंडा के इटियाथोक के निजी स्कूल में स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। शिवपाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस सरकार में मंत्रियों विधायकों की सिफारिश तक नहीं सुनी जा रही है। सिफारिश के बाद भी पुलिस रुपए ले रही है। हमारे शासन में ब्लॉक स्तर के नेता के द्वारा भी काम हो जाया करता था।

सपा के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे: शिवपाल

आगे के राजनैतिक सफर के पर सवाल पर शिवपाल यादव बोले की समाजवादी पार्टी से गठबंधन होगा और सपा के साथ ही मिलकर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, शिवपाल यादव लव जिहाद के खिलाफ कानून के पक्ष में दिखे। हालांकि, उन्होने कहा कि लव जिहाद के खिलाफ कानून के साथ साथ नैतिक शिक्षा का भी होना बेहद जरूरी है। शिवपाल ने आगे साफ किया की बिना नैतिक शिक्षा के कानून बनने से कुछ नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+