BJP विधायक बावन सिंह के सामने लगे अखिलेश जिंदाबाद के नारे, ग्रामीणों के तेवर देख उल्टे पांव लौटे
BJP विधायक बावन सिंह के सामने लगे अखिलेश जिंदाबाद के नारे, ग्रामीणों के तेवर देख उल्टे पांव लौटे
गोंडा, 16 फरवरी: उत्तर प्रदेश में पहले और दूसरे चरण के विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हो चुकी है। हालांकि, चुनावी सरगर्मियां के बीच राजनेताओं के बयान काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशियों के विरोध में जगह-जगह से विरोध के स्वर उठ रहे हैं और उनके खिलाफ नारेबाजी भी हो रही है। ऐसी ही एक खबर गोंडा जिले के कटरा बाजार विधानसभा के भदैंय्या कटहारियां गांव से सामने आई है।

वैसे तो कटरा बाजार विधानसभा भाजपा का गढ़ माना जाता हैं क्योंकि 1991 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान बीजेपी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। वर्तमान में इस सीट से बीजेपी के बवन सिंह विधायक हैं। इस बार भी भाजपा ने कटरा बाजार विधानसभा सीट से बवन सिंह को प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार 15 फरवरी को भाजपा विधायक बवन सिंह चुनाव प्रचार करने भदैंय्या कटहारिया गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क किया।
इस दौरान भदैंय्या कटहरिया गांव के लोगों ने पहले विधायक बवन सिंह से कई सवाल किए। इसके बाद गांव के लोग सपा मुखिया अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे। यही नहीं सपा के प्रत्याशी बैजनाथ दूबे के जिंदाबाद के भी नारे लगे। गांव के लोगों की ओर से लगातार नारे लगते रहे। मौके की नजाकत को भांपकर विधायक गांव से उल्टे पांव लौट पड़े। इस घटना का एक वीडियो मंगलवार को वायरल होने के बाद खलबली मच गई है।
Recommended Video
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में गांव के लोग पीछे-पीछे चलकर भी नारे लगाते रहे। लेकिन विधायक ने मौके पर चतुराई दिखाई और बिना कुछ बोले ही चले गए। चर्चा है कि गांव के लोगों में नाराजगी दूर करने के लिए ही विधायक गांव गए थे, लेकिन वहां विरोध का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications