Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गोवा में MGP के पास होगी सत्ता की चाबी ? BJP कर रही है पूर्व सहयोगी से बात, क्या संकेत मिला है, जानिए

पणजी, 8 मार्च: गोवा विधानसभा के एग्जिट पोल ने पार्टियों की टेंशन बढ़ा रखी है। कांग्रेस अपने उम्मीदवारों पर घेरे डाल रही है तो बीजेपी नए सहयोगियों की तलाश में अभी से जुट गई है। पिछले चुनाव में भी वहां त्रिशंकु विधानसभा बनी थी और इस बार भी उसी की ओर इशारा किया जा रहा है। पिछली बार सत्ता में नहीं रहते हुए भी भाजपा ने कांग्रेस को ऐसा झटका दिया था कि वह फिर कभी उबर ही नहीं पाई। इस बार बीजेपी उन साथियों से बातचीत में लग गई है, जिसे बीच में उसने सत्ता से दूर कर दिया था। हालांकि, राजनीति संभावनाओं का खेल है और गोवा तो इस संभावना की बहुत बड़ा प्रयोग स्थल रहा है। ऐसे में देखना होगा कि बीजेपी की नई कोशिशें क्या गुल खिलाती हैं।

बीजेपी ने शुरू की एमजीपी से गठबंधन पर बातचीत

बीजेपी ने शुरू की एमजीपी से गठबंधन पर बातचीत

गोवा में अधिकतर एग्जिट पोल ने त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई है। शायद यही वजह है कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने पहले से ही पूर्व सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ बातचीत शुरू कर दी है, ताकि बहुमत के आंकड़े कम पड़ने पर उससे समर्थन लिया जा सके। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा के लिए 14 फरवरी को वोट डाले गए थे और 10 मार्च को बाकी चारों राज्यों के साथ ही गोवा विधानसभा चुनावों के लिए भी काउंटिंग की जाएगी।

बीजेपी को 22 सीटें जीतने को लेकर आशांवित- सावंत

बीजेपी को 22 सीटें जीतने को लेकर आशांवित- सावंत

पीटीआई से सीएम सावंत ने कहा है कि बीजेपी 22 से ज्यादा सीटें (सामान्य बहुमत के लिए 21 सीटें चाहिए) जीतने के प्रति आशांवित है, लेकिन अगर नंबर कम पड़ते हैं तो 'पार्टी ने निर्दलीय और एमजीपी का समर्थन लेने का विकल्प भी खुला रखा है।' उन्होंने कहा है कि केंद्रीय नेतृत्व चुनाव के बाद के गठबंधन के लिए एमजीपी के साथ बातचीत कर रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी गोवा में किसी दल को बहुमत नहीं मिला था और कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन, 13 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने फौरन दीपक धवलिकर की अगुवाई वाली एमजीपी (गोवा की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी), गोवा फॉर्वर्ड पार्टी और निर्दलीयों को साथ लेकर मनोहर पर्रिकर की अगुवाई वाली सरकार बना ली थी।

एमजीपी पहले से ही दे रही है बड़ा संकेत

एमजीपी पहले से ही दे रही है बड़ा संकेत

2019 में जब पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया तो प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री बने और उनकी सरकार में एमजीपी के दो मंत्रियों को कैबिनेट में जगह नहीं दी गई। इस चुनाव में एमजीपी ने ममता बनर्जी की टीएमसी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा है। पिछले शनिवार को एमजीपी विधायक सुदिन धवलिकर ने कहा था कि उनकी पार्टी अपना स्टैंड परिणाम आने के बाद टीएमसी को विश्वास में रखकर लेगी, लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर प्रमोद सावंत को 'कभी भी समर्थन नहीं' देगी। उन्होंने यह तो कहा था कि सावंत ने ही एमजीपी के मंत्रियों को अपने कैबिनेट से हटा दिया था, लेकिन बीजेपी को समर्थन देने की संभावना को पूरी तरह से खारिज भी नहीं किया था।

'नेता का फैसला दूसरा नहीं कर सकता'

'नेता का फैसला दूसरा नहीं कर सकता'

जब सीएम से सुदिन धवलिकर के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अगर कोई पार्टी हमें समर्थन देती भी है तो हमारा नेता कौन होगा यह फैसला वह नहीं कर सकती।' उनका कहना है कि एमजीपी ही 2017 के चुनावों में और इस बार भी बीजेपी से दूरी बनाए रही है। वो बोले, 'एमजीपी को सरकार से इसलिए हटाया गया, क्योंकि 2019 के उपचुनाव में इसने हमारे आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा।' मुख्यमंत्री का कहना है कि उनका धवलिकर भाइयों के साथ कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं है और 'मतभेद राजनीतिक थे।'

'नेतृत्व मुझपर भरोसा जताएगा'

'नेतृत्व मुझपर भरोसा जताएगा'

जब सीएम सावंत से यह सवाल किया गया कि अगर बीजेपी गोवा की सत्ता में वापस लौटती है तो क्या वही अगले मुख्यमंत्री होंगे, तो वे बोले- 'चुनाव मेरे नेतृत्व में लड़ा गया है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक, सभी ने कहा है और यह बार-बार बताया गया है कि हम मेरे नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।' उनके अनुसार, 'मुझे पूरा विश्वास है कि केंद्रीय नेतृत्व एक बार फिर से अगली सरकार की अगुवाई करने के लिए मुझे में भरोसा दिखाएगा।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+