गोवा में प्रचार करने पहुंचे अमित शाह ने राहुल गांधी को बताया 'मोदी-फोबिया', बोले- सरकार तो BJP की ही बनेगी
पणजी, जनवरी 30। गृहमंत्री अमित शाह रविवार को गोवा में पार्टी का प्रचार करने के लिए पहुंचे। अमित शाह ने एक चुनावी कार्यक्रम में कांग्रेस, टीएमसी और आम आदमी पार्टी को आड़े हाथ लिया। इस दौरान अमित शाह ने गोवा के पोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोवा के लोगों के पास बीजेपी के 'गोल्डन गोवा' और 'गांधी परिवार के गोवा' का विकल्प है, इसलिए गोवा की जनता को दोनों में से एक को चुनना होगा।

'मोदी-फोबिया' से पीड़िता हैं राहुल गांधी- अमित शाह
अमित शाह ने सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता स्थिरता के लिए बीजेपी को ही वोट करेगी। अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो तो "मोदी-फोबिया से पीड़ित हैं।" अमित शाह ने कहा कि गोवा में भाजपा की सरकार ने विकास के रास्ते पर ही काम किया है।
बीजेपी ने बढ़ाया गोवा का बजट- शाह
अमित शाह ने कहा कि गोवा में 2013-14 में राज्य का बजट 432 करोड़ रुपए था, जिसे 2021 में बढ़ाकर 2567 करोड़ रुपए कर दिया गया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत-सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास पर कुछ नहीं किया।
Recommended Video
गोवा में सिर्फ बीजेपी की ही सरकार बनेगी- शाह
टीएमसी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि अन्य राज्यों से आकर गोवा में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे राजनीतिक दलों का यहां कुछ नहीं होने वाला, वो दल गोवा में सरकार नहीं बना पाएंगे, गोवा में केवल बीजेपी की ही सरकार बनेगी।
सभी 40 सीटों के लिए कैंडिडेट घोषित कर चुकी है बीजेपी
आपको बता दें कि गोवा में गोवा में 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होंगे। सभी 40 सीटों के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। राज्य में 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। वर्तमान में, गोवा में भाजपा के 17 विधायक हैं और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के विधायकों, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विजय सरदेसाई और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है।












Click it and Unblock the Notifications