Goa election result 2022: GOA में किस पार्टी को मिला कितना वोट शेयर, जानिए
गोवा। गोवा में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आ रहे हैं। 40 सीटों पर हुए मतदान की मतगणना चल रही है। रूझान के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी गोवा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। ऐसे में भाजपा के पास अन्य राजनीतिक दलों के मुकाबले सबसे ज्यादा मत प्रतिशत है। भाजपा गोवा में नंबर एक पार्टी बन कर उभरी है। वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर है।

मतदान प्रतिशत की बात करें तो आम आदमी पार्टी के पास 6.75 फीसदी मत प्रतिशत हैं। वहीं AITC{5.21%}, BJP{33.24%}, GFP{1.85%}, INC{23.41%}, MAG{7.63%}, NCP{1.07%}, NOTA{1.12%}, SHS{0.18%} और अन्य के पास 19.35 फीसदी मत प्रतिशत हैं। बता दें कि बीते 14 फरवरी को गोवा में 40 विधानसभा सीटों पर मतदान किया गया था। इस दौरान गोवा की जनता ने बंपर वोटिंग की थी। गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 78.94 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।












Click it and Unblock the Notifications