गोवा चुनाव: पूर्व पर्यटन मंत्री कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में लौटे, भाजपा को भी झटका

पणजी, 25 जनवरी: गोवा विधानसभा का चुनाव अब नजदीक आ चुका है। ऐसे में पार्टी लगातार उम्मीदवारों की घोषणा करने में जुटी हुई है। गोवा इलेक्शन इस बार काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। कांग्रेस-बीजेपी के अलावा आम आदमी पार्टी और टीएमसी भी पूरे दमखम के साथ चुनावों में जुटी हुई है। इस बीच 10 साल बाद एनसीपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व पर्यटन मंत्री फ्रांसिस्को 'मिकी' पाचेको फिर से एनसीपी में लौट आए हैं। पाचेको कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से नाराज थे, जिसके बाद उन्होंने फिर से अपनी पुरानी में पार्टी का दामन थाम लिया।

Goa Assembly elections 2022

दरअसल, कांग्रेस ने उनका बेनाउलिम से टिकट काट दिया था, जिसके बाद पचेको ने कहा कि वह राकांपा की ओर से नुवेम सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसी के साथ पाचेको ने गोवा को नष्ट करने और लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि गोवा में बीजेपी का विकास पूर्व सीएम दिगंबर कामत और पूर्व बिजली मंत्री एलेक्सो सिकेरा की वजह से हुआ है।

राकांपा के गोवा प्रमुख जोस फिलिप डिसूजा ने पाचेको और पूर्व कांग्रेस और टीएमसी सदस्य शंकर फड़ते को पार्टी में शामिल किया, जो पोरवोरिम कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक प्रमुख थे। इससे पहले उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुझे टिकट नहीं दिया। मैं प्रफुल्ल पटेल के संपर्क में था। मैं सात महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुआ था और उन्होंने मुझसे वादा किया था कि मुझे सीट से लड़ने का मौका मिलेगा।

भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कांग्रेस में शामिल

इधर, भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य सुदत्त कोरगांवकर और उनके समर्थक रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए, जबकि महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के पदाधिकारी एन सचिन कितलेकर अपने समर्थकों के साथ सोमवार को पार्टी में शामिल हुए। उत्तरी गोवा के जिला अध्यक्ष विजय भिके, जीपीसीसी के उपाध्यक्ष प्रमोद सलगांवकर, मापुसा कांग्रेस उम्मीदवार सुधीर कंडोलकर, मापुसा ब्लॉक अध्यक्ष शशांक नार्वेकर और अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने नए लोगों का स्वागत किया। कोरगांवकर ने भाजपा पर मापुसा सीट में युवाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गोवा के लोग भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से तंग आ चुके हैं और कांग्रेस की सरकार समय की मांग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+