अनुराग ठाकुर ने किया 52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, सुनाया एक फिल्मी डायलॉग

पणजी, 21 नवंबर। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज (रविवार) गोवा में भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 52वें संस्करण में 'इंडिया@75' और '75 क्रिएटिव यंग माइंड्स ऑफ टुमॉरो' का उद्घाटन किया। इस दौरान फिल्म निर्देशक-निर्माता करण जौहर समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद रहीं। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करण जौहर की गुजारिश पर फिल्म का डायलॉग भी सुनाया।

central minister Anurag Thakur inaugurated the 52nd International Film Festival of India

Recommended Video

    Goa में आोजित 52nd International Film Festival Of India में शामिल हुए Anurag Thakur | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि 52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 नवंबर से 28 नवंबर तक गोवा में चलेगा। कोरोना वायरस संकट के बाद गोवा में इस तरह का पहला आयोजन किया जा रहा है। करण जौहर के डायलॉग सुनाने की गुजारिश पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'अच्छा हुआ, आपने ये नहीं पूछा कि ये हाथ मुझे दे दे ठाकुर। लेकिन 130 करोड़ के भारत में, जो दुनिया का सबसे ज्यादा फिल्म बनाने का गौरव प्राप्त हो, वहां एक-दो डायलॉग बोलना उचित नहीं होगा।'

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने दिया है बेटी को जन्म, इंस्टाग्राम पर आई बच्ची की पहली फोटो

    फिल्म चक दे इंडिया का एक डायलॉग सुनाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, 'मुझे स्टेट्स के नाम ना सुनाई देते हैं, ना दिखाई देते हैं। मुझे केवल एक मुल्क का नाम सुनाई देता है, इंडिया- चक दे इंडिया।' केंद्रीय मंत्री के ये कहते ही कार्यक्रम में बैठे लोगों ने तालिया बजा दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, सभी '75 यंग क्रिएटिव माइंड्स ऑफ इंडिया' के लिए, आप बहुत सारी जिम्मेदारियों वाले पहले बैच हैं और इस देश का सम्मान बनने के लिए चुने गए लोगों को मेरी तरफ से बधाई। 24 फीचर फिल्म व 21 नॉन फीचर फिल्म को चुना गया। कलाकार को चुनना कठिन होता है, आप किसी को चुनते हैं तो बाकियों को रिजेक्ट भी कर रहे होते हैं। क्षेत्रिय विषय को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कैसे बनाएं यह जरूरी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+