गोवा विधानसभा चुनाव 2022: BJP ने 6 और उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

पणजी, जनवरी 26। गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 6 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसमें बिचोलिम से राजेश तुलसीदास पाटनेकर को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में इकलौती महिला उम्मीदवार जनिता पांडुरंग को कम्बरजुआ सीट से टिकट दिया गया है।

Goa BJP

लिस्ट में शामिल अन्य उम्मीदवार

कालान्गुते से जोसेफ रॉबर्ट को टिकट मिला है। सेंट क्रूज से श्री एंटोनियो फर्नांडिज को टिकट मिला है। कोर्टालिम से नारायण जी नाइक को उम्मीदवार बनाया है। वहीं करटोरिम से एंथनी बरबोसा बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। लिस्ट में श्रीपद नाइक के बेटे को टिकट नहीं दिया गया है।

इससे पहले 34 उम्मीदवारों के नाम का किया था ऐलान

बीजेपी ने इससे पहले 34 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। उस लिस्ट में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को सैंकलिम सीट से उम्मीदवार बनाया गया था, जबकि उस लिस्ट में पार्टी ने छह विधायकों के टिकट काट दिए थे।पिछली लिस्ट में बीजेपी ने नौ ईसाई समुदाय से जबकि तीन सामान्य सीटों पर अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया था। पार्टी ने नौ सामान्य जाति के नेताओं को अपना उम्मीदवार बनाया था जबकि एक पत्रकार को भी टिकट दिया गया था।

आपको बता दें कि गोवा में एक ही चरण में मतदान होगा। 14 फरवरी को गोवा में वोट डाले जाएंगे और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+