पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने वाली AAP को गोवा में कितनी सीटें मिलीं, केजरीवाल ने बताया
पणजी। आज देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए। जहां सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिलीं, और इसी के साथ उसकी उसकी सरकार बनना तय हो गया। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला था। इसके अलावा इस बार ममता बनर्जी की टीएमसी और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने भी पूरी ताकत झोंक दी थी। कांग्रेस के साथ ही यहां गोवा फॉरवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी भी पहले ही मैदान में थीं।

राष्ट्रीय स्तर की पार्टी भाजपा के पुरजोर प्रयास के बावजूद गोवा में आम आदमी पार्टी ने सीटें कब्जा लीं। हां जी, आम आदमी पार्टी के 2 प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। यह बात अभी अरविंद केजरीवाल ने खुद कही। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, आप ने गोवा में 2 सीटें जीती हैं। मैं चुनाव जीतने वाले अपने कैंडिडेट कैप्टन वेंजी (Capt Venzy) और ईआर. क्रूज (Er Cruz) को शुभकामनाएं देता हूं। यह गोवा में ईमानदार राजनीति की शुरुआत है।"

- आप के अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "आप ने गोवा में दो सीटें जीतीं। कैप्टन वेन्ज़ी और एर क्रूज़ को बधाई और शुभकामनाएं।"

- आज दोपहर तक, रुझानों में बीजेपी 40 में से 18 सीटों पर आगे चल रही थी और, गोवा में बहुमत का आंकड़ा 21 है। भाजपा का दावा है कि, सरकार उनकी बन रही है।












Click it and Unblock the Notifications