ग्लास में रखा दूध पीने के बाद हुई दो बहनों की मौत, कमरे में बैठा मिला काला नाग

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शनिवार की देर रात दो मासूम बहनों की दूध पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। माता-पिता कुछ समझ पाते इससे पहले ही दोनों की हालत खराब होने लगी। दोनों बहनों के मुंह से झाग निकलने लगा। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद पिता करीम अहमद व मां रानी परवीन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

बेटियों को चुप कराने के लिए पिलाया दूध

बेटियों को चुप कराने के लिए पिलाया दूध

मामला गाजीपुर जिले के मरदह गांव का है। छोटका मरदह गांव में करीम अहमद अपनी पत्नी और दो बेटी जिक्रा परवीन (5) छोटी बेटी इक्रा खातून (3) के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। रात में ही अचानक दोनों बेटियों की नींद खुली और वह रोने लगीं। बेटियों के रोने की आवाज सुकनर पिता करीम अहमद भी उठ गए। उन्होंने दोनों बेटियों को चुप कराने की कोशिश की, लेकिन वह चुप नहीं हुईं। इसके बाद करीम ने बेटियों को एक गिलास से दूध लाकर दिया।

दूध पीने के बाद खराब हुई बच्चियों की तबीयत

दूध पीने के बाद खराब हुई बच्चियों की तबीयत

दूध पीने के बाद कुछ ही देर बाद दोनों बेटियों की हालत खराब होने लगी। दोनों के मुंह से झाग निकलने लगा। यह देखकर पिता करीम के होश उड़ गए। इसके बाद सभी परिजन जाग गए। जहां दूध रखा था, उसके पास ही एक जहरीला काला सांप बैठा मिला। आनन-फानन में परिजन दोनों बच्चियों को लेकर मऊ जिले में एक नर्सिंग होम पर ले गए, जहां इलाज के दौरान दोनाें की मौत हो गई। मासूम बेटियों की मौत से घर में कोहराम मच गया।

सांप के पीने से दूध जहरीला होने की संभावना

सांप के पीने से दूध जहरीला होने की संभावना

आशंका जताई जा रही है कि सांप ने दूध पिया होगा, इसके बाद हो सकता है दूध जहरीला हो गया हो। बहरहाल, बच्चियों की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी सन्नाटा पसरा है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से मना कर दोनों बच्चियों के शव सुपुर्दे खाक कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+