Ghazipur News: आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने पकड़ा और कर दिया हत्या

गाजीपुर जिले में रात में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। प्रेमी प्रेमिका के मुलाकात के दौरान प्रेमिका के परिजन दोनों को पकड़ लिए और प्रेमी की हत्या कर दिए।

Ghazipur Lover

Ghazipur जिले में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा दो हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त औजार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई थी।

Ghazipur News police

पिकअप लेकर प्रेमिका से गया था मिलने
दरअसल गाजीपुर जिले के रेवती थाना अंतर्गत बहोरीक राय पट्टी निवासी अजय यादव पुत्र रामचंद्र यादव का शव सोमवार को बघरी नहर के समीप मिला था। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक अजय के शव को कब्जे में ले ली तथा मृतक के भाई सुनील यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। जांच पड़ताल में पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि आज रात में पिकअप चलाकर गोपालपुर गांव में गया था। मोबाइल में मिले नंबर के आधार पर जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि अजय गोपालपुर एक युवती से प्रेम करता था। जांच के दौरान यह भी बात सामने आई कि रात में अजय और उसकी प्रेमिका के लिए बातचीत हुई थी और वह उससे मिलने के लिए गया था। इसी को आधार मानकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई।

प्रेमिका के परिजन पकड़े गए तो खुल गया राज
इस मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के दौरान प्रेमिका के परिवार के ओम नाथ यादव और पंकज यादव को पकड़ कर उनसे पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस के पूछताछ में यह बात सामने आई कि गांव के रहने वाले दिनेश यादव की बेटी से मृतक का प्रेम संबंध था। रात्रि में मृतक अपनी प्रेमिका से बात किया और उससे मिलने के लिए पिकअप से चला आया। वहां पहुंचने के बाद दोनों की मुलाकात करते समय ओम नाथ यादव ने देख लिया और उसके बाद उसने अपने भाई पंकज, दिनेश और रणजीत को मौके पर बुलाया। सभी भाइयों ने मिलकर अजय को मारपीट कर घायल कर दिया। मारने पीटने के बाद अजय बेहोश हो गया।

पिकअप में लादकर ले गए और हत्या कर फेंक दिए
अजय के बेहोश होने के बाद चारों भाई मिलकर उसे पिकअप में रख दिए और पिकअप को लेकर बघरी नदी पर पहुंचे। वहां पर उन लोगों ने उसे पिकअप से उतार दिया और पिकअप में रखे लोहे के राड को उतारे और उसी से पीट-पीटकर अजय की हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद उसके शव को लोग वहीं समीप में फेंक दिए और वहां से फरार हो गए। इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त राड को बरामद कर लिया। उसके बाद दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई और फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+