Love Affair: प्रेमी का Live Video, कांपते रहे पैर फिर भी प्रेमिका का नाम लेते हुए कूद गया नदी में

Love Affair: गाजीपुर में गंगा नदी में कूदते समय प्रेमी ने लाइव रिकॉर्डिंग किया और रिकॉर्डिंग करते हुए नदी में छलांग लगा दिया, NDRF तलाश में जुटी हुई है

गाजीपुर जिले से Love Affair का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्यार में धोखा खाने के बाद एक प्रेमी लाइव वीडियो बनाते हुए गंगा नदी में छलांग लगा दिया। घटना शनिवार देर शाम की है लेकिन रविवार को सायं काल तक प्रेमी का शव बरामद नहीं हुआ था। हालांकि रविवार की सुबह वाराणसी से एनएडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और खोजबीन जारी की लेकिन उसका तो अभी तक बरामद नहीं हुआ है। प्रेमी की मोबाइल में कई वीडियो मिले हैं और सभी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

रोते हुए प्रेमिका को किया फोन

रोते हुए प्रेमिका को किया फोन

जानकारी अनुसार चंदौली जिले के सकलडीहा इलाके का रहने वाला 18 वर्षीय दीपक सोनकर शनिवार को शाम काल गाजीपुर के सैदपुर में बने गंगा पुल पर पहुंचा। गंगापुर पर पहुंचने के बाद वह रोते हुए अपनी प्रेमिका को फोन किया और उसे बोला कि यह उसका आखिरी कॉल है आज के बाद वह फोन नहीं करेगा। इसके बाद वह रोते हुए करीब 10 मिनट तक वीडियो बनाया इस वीडियो में अपने भाई और प्रेमिका तथा उसके भाई का नाम लेते हुए अपने दर्द को बयां किया। यह सब करने के बाद उसने वहां पर गाना भी गाया, उसे भी रिकॉर्ड किया। अपनी बुआ और अपने बहन का नाम भी वीडियो में लिया हुआ है। प्रेमिका के भाई का नाम लेते हुए कहता है कि भैया आपकी बहन ने हमें मारा है इसे याद रखिएगा। बाद में पुल की रेलिंग पर मोबाइल रखकर उसमें वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन करके वह गंगा नदी में छलांग लगा देता है।

दोस्त बोले, 2 सप्ताह से कर रहा था जान देने की बात

दोस्त बोले, 2 सप्ताह से कर रहा था जान देने की बात

घटना की सूचना मिलने के बाद उसके परिवार के लोग और उसके दोस्त घटनास्थल पर पहुंचे। उसकी तलाश की जाने लगी लेकिन उसका शव शनिवार को रात तक नहीं मिल पाया। रविवार को सुबह में वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और खोजबीन जारी है। परिवार वाले और दोस्तों ने बताया कि करीब 6 माह पहले स्कूल के किसी लड़की से वह प्रेम करने लगा। वह उससे फोन पर काफी देर तक बात करता था, लेकिन इधर करीब 15-20 दिन से किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी चल रही थी। दोस्तों ने यह भी बताया कि करीब 2 सप्ताह से वह काफी परेशान दिख रहा था और आत्महत्या करने की बात कह रहा था। उसकी अजीब हरकतों को देखते हुए उसके परिजन और रिश्तेदार उसके स्कूल में पहुंचे और स्कूल में भी शिक्षकों से जानकारी लिए। स्कूल के शिक्षक और परिवार वाले उसे पढ़ाई करने के लिए काफी समझाया लेकिन लोगों के समझाने का उस पर कोई असर नहीं हुआ।

कूदने से पहले अपनी बुआ को भी किया था फोन

कूदने से पहले अपनी बुआ को भी किया था फोन

दीपक सोनकर के पिता सुरेश सोनकर फल का ठेला लगाते हैं। घटनास्थल पर पहुंचे पिता ने बताया कि अभी हाल ही में दो बेटियों की शादी किए थे। दीपक दो भाइयों में सबसे बड़ा है और इंटरमीडिएट का छात्र है। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों और रिश्तेदारों ने बताया कि नदी में छलांग लगाने से पहले उसने अपनी बुआ को फोन किया। बुआ को फोन करने के बाद उसने बताया कि वह गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या करने जा रहा है। इतना कहते ही उसने फोन काट दिया। बुआ को फोन करने के बाद उसने अपनी बहन को फोन किया और बहन को फोन करने के बाद भी उसने बहन से भी कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। उसके रिश्तेदार और परिवार के लोग जब तक गंगा नदी के पुल पर पहुंचते तब तक वह नदी में कूद चुका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+