Ghazipur News: सरकारी आवास में मिला एसडीएम का शव, अधिकारी कर रहे जांच, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

गाजीपुर में सरकारी आवास में एसडीएम की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद डीएम एसपी मौके पर पहुंचे हैं। जांच पड़ताल जारी है।

 Ghazipur SDM Veer Bahadur Yadav Government House Jaunpur Lucknow

Ghazipur जिले के कासिमाबाद तहसील में तैनात एसडीएम का शव मंगलवार को सरकारी आवास में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के अलावा जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि रात में हार्ट अटैक के चलते मौत हुई है। वहीं इस बारे में पुलिस या प्रसाशनिक अधिकारी अभी कुछ भी नहीं बता रहे हैं।

जानकारी अनुसार मूल रुप से जौनपुर जनपद के रहने वाले वीर बहादुर यादव गाजीपुर जिले के कासिमाबाद तहसील में एसडीएम के पद पर तैनात हैं। इसके पहले वे गाजीपुर जिले के ही जखनियां तहसील में तैनात रह चुके है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को सुबह काफी देर हो जाने के बाद उनके सरकारी आवास का कमरा नहीं खुला। कमरा न खुलने पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका प्रतीत हुई। उसके बाद लोग दरवाजा पीटने लगे।

दरवाजा पीटने के बाद भी एसडीएम के कमरे के अंदर से किसी प्रकार का जवाब नहीं मिला उसके बाद लोग खिड़की की तरफ पहुंचे। खिड़की से लोगों ने देखा कि वे बेड पर अचेतावस्था में पड़े हैं। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनके कमरे का दरवाजा तोड़कर लोग अंदर प्रवेश किए। अंदर प्रवेश करने के बाद लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में जांच करने के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि एसडीएम का पूरा परिवार लखनऊ के गोमती नगर में रहता है जबकी गाजीपुर में सरकारी आवास में वे अकेले रहते थे। अभी करीब दो माह पहले वे बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए लखनऊ गए थे।

वहीं तीन दिन पहले परिवार के लोग भी गाजीपुर आए थे और वहां रहने व उनसे मुलाकात करने के बाद लोग वापस चले गए थे। अर्दली का कहना है कि सोमवार को ड्यूटी से खाली हो जाने के बाद वे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+