Ghazipur News: किन्नरों को क्यों आया गुस्सा? कपड़े उतारकर किया हंगामा, पुलिस को दिया दस दिन का अल्टीमेटम

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में किन्नरों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। नंदगंज में बाजार बंद करने के साथ ही किन्नरों जमकर तोड़फोड़ किया और सड़क पर जाम लगा दिया। किन्नरों को समझाने में पुलिस के पसीने छूट गए।

बाद में किसी तरह किन्नरों समझा कर पुलिस ने थाने लेकर पहुंची। क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा द्वारा काफी देर तक किन्नरों के प्रतिनिधि मंडल से बात की गई। इस दौरान किन्नरों दोनों द्वारा गाज़ीपुर पुलिस को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया।

Ghazipur News Why did the eunuchs get angry

रविवार को किन्नर की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

दरअसल, गाजीपुर जनपद के नंदगंज बाजार के चोचकपुर मोड़ पर स्थित कपड़े की एक दुकान में हर्ष उपाध्याय उर्फ गंगा किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद हत्यारे वहां से भाग निकले। मामले की जानकारी के बाद रविवार शाम भी किन्नरों हंगामा किया था।

शाम को किसी तरह उन्हें समझा कर शांत कराया गया। हालांकि सोमवार सुबह किन्नरों ने फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान नंदगंज हर्ष उपाध्याय की हत्या करने वाले हत्याराें की गिरफ्तारी की मांग करते हुए किन्नरों द्वारा जमकर हंगामा किया गया।

बाजार बंद करने के बाद फोरलेन पर लगाया जाम

सोमवार सुबह में नंदगंज बाजार में किन्नरों ने अर्धनग्न होकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बाजार की दुकानों को बंद कराया और किन्नरों की तरफ से ईंट पत्थर भी चलाया गया। थोड़ी देर में ही किन्नर अखाड़ा प्रयागराज के महामंडलेश्वर कौशिल्या नंद गिरी उर्फ टीना मां भी मौके पर पहुंच गई।

उसके बाद किन्नर फोरलेन पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की लेकिन गुस्साए किन्नरों ने पुलिस की एक नहीं सुनी। पुलिस भी किन्नरों के आगे बेबस नजर आई। इधर, बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

पुलिस को दिया दस दिन का अल्टीमेटम

बाद में किन्नर अखाड़ा प्रयागराज के महामंडलेश्वर कौशिल्या नंद गिरी उर्फ टीना मां से क्षेत्राधिकारी सदर ने बातचीत की। उन्हें समझाया गया और थाने लाया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच के साथ ही पुलिस की टीम को लगाया गया है।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद किन्नर शांत हुए। हालांकि, किन्नर अखाड़ा प्रयागराज के महामंडलेश्वर कौशिल्या नंद गिरी उर्फ टीना मां द्वारा हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। 10 दिन में गिरफ्तार नहीं हुई तो किन्नर पुनः धरना प्रदर्शन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+