Ghazipur में सीएससी संचालक से लूट करने वाला 25 हजार इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Ghazipur जिले के बिरनो में सीएससी संचालक से लूटपाट के मामले में गाजीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25,000 इनामी बदमाश गिरफ्तार

Ghazipur में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक संग लूटपाट करने वाले 25,000 का इनामी बदमाश को गाजीपुर पुलिस ने मंगलवार बुधवार की रात्रि में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाश को गोली लगी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। एसपी गाज़ीपुर द्वारा बताया गया कि लूट के कुछ रुपए भी बदमाश के पास से बरामद किए गए हैं। यह भी बता दें कि इसके पहले शनिवार की देर रात्रि में भी इस घटना में शामिल दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया था।

असलहा सटाकर कर लूट लिए थे बैग

असलहा सटाकर कर लूट लिए थे बैग

जानकारी अनुसार पिछले सप्ताह मंगलवार को इनवा चट्टी पर स्थित यूबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाश पहुंचे थे। ग्राहक सेवा केंद्र पर उस समय संचालक रामाशीष यादव मौजूद थे और नकाबपोश बदमाशों ने उनके कनपटी पर असलहा सटा कर रुपए से भरा बैग लूट लिए। पीड़ित रामाशीष यादव द्वारा बताया गया कि बैग में करीब 4 लाख रुपए थे, इसके अलावा बदमाश लैपटॉप भी लूट ले गए थे। रामाशीष यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा बदमाशों की तलाश शुरू की गई।

शनिवार रात में मुठभेड़ में हुए थे दो बदमाश गिरफ्तार

शनिवार रात में मुठभेड़ में हुए थे दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस द्वारा बताया गया कि शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर दुल्हपुर और बिरनो थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सेधुबांध चट्टी के पास घेरेबंदी की। उसके बाद वहां से गुजर रहे बाइक सवार बदमाशों को रुकने का पुलिस टीम द्वारा इशारा किया गया जिसपर गाड़ी रोकने के बजाय बदमाश पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अरविंद यादव नामक बदमाश के पैर में गोली लग गई। अरविंद को गोली लगने के बाद उसका साथी भी डर गया और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि अरविंद यादव मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत अहियाचक गांव का निवासी है, जबकि उसका साथी प्रिंस कुमार भारद्वाज दिलावर पट्टी गांव का रहने वाला है।

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

इसी घटना में शामिल तीसरे बदमाश की तलाश में पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी। गाजीपुर पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि सीएससी लूट कांड में शामिल दो बदमाशों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस लूट कांड में शामिल अभिषेक उर्फ बंटी फरार चल रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया। बाइक दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह पुलिस पर फायर कर दिया। फायरिंग के बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें 25 हजार इनमिया अभिषेक उर्फ बंटी घायल हो गया। घायल बदमाश को सीएससी पर भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+