बच्चा नहीं होने पर पति के रिश्तेदार महिला से बनवाए संबंध, फिर रची ये साजिश

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मोदीनगर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के कई साल बाद भी बच्चा पैदा नहीं होने पर पत्नी ने ​पति के पड़ोस में रहने वाली रिश्तेदार महिला से संबंध बनवाए। बच्चा पैदा होने के बाद उसकी अरबों की संपत्ति हड़प ली। पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने के लिए सालों से परेशान हो रही है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मामले की अगले सुनवाई 28 नवंबर को होगी।

जानें क्या है पूरा मामला

जानें क्या है पूरा मामला

एनबीटी की खबर के अनुसार, मोदीनगर में रहने वाले एक व्यक्ति को शादी के बाद काफी समय तक कोई बच्चा नहीं हुआ था। पत्नी ने रिश्तेदार महिला से बच्चा की मांग रखी। पत्नी के कहने पर पति ने रिश्तेदार महिला के साथ संबंध बनाए, जिसके बाद महिला गर्भवती हो गई।पड़ोसियों और अन्य रिश्तेदारों को बताने के लिए पत्नी ने भी गर्भवती होने का बहाना बनाया। इसके बाद दोनों महिलाओं को डिलिवरी के लिए एक ही अस्पताल ले जाया गया। 23 नवंबर 2013 में रिश्तेदार महिला ने बेटे को जन्म दिया। जैसा की पहले से तय था, पत्नी महिला रिश्तेदार के बच्चे अपना बताकर घर ले आई। रिश्तेदार महिला के बच्चे को मरा साबित कर दिया गया।

​दंपत्ति ने रची साजिश

​दंपत्ति ने रची साजिश

रिश्तेदार महिला के पति के पास अरबों की संपत्ति थी। आरोप है कि बच्चा मिलने के बाद दंपत्ति ने रिश्तेदार महिला के पति को नशे का ओवरडोज देकर बीमार कर दिया। पति की हालत को देखते हुए परिवारवालों ने अरबों की संपत्ति को पत्नी के नाम कर दिया। खुद को अकेला पाकर रिश्तेदार महिला ने 21 नवंबर 2016 को पति को तलाक दे दिया और शख्स से शादी कर ली।

सड़क पर आ गई महिला

सड़क पर आ गई महिला

महिला का आरोप है कि शादी के बाद शख्स ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर साजिश के तहत उसकी संपत्ति बेच दी। अब वह अपने चारों बच्चों के साथ सड़क पर आ गई है। पीड़िता ने कोर्ट में गुहार लगाई है। मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+