VIDEO: स्टेज पर खड़े होकर दूल्हे ने दागी 4 गोलियां, खुशी से झूम उठी दुल्हन ने लगाया हाथ, वीडियो वायरल
गाजियाबाद, 14 दिसंबर: देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक बार फिर दूल्हे द्वारा हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में दूल्हे ने स्टेज पर खड़े होकर पिस्टल से फायरिंग की। फायरिंग करते वक्त दुल्हन ने भी अपना हाथ लगाया। हर्ष फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बैंक्वेट हॉल की खोजबीन शुरू कर दी गई है। इससे पहले इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से भी इसी तरह दूल्हा-दुल्हन का शादी के दौरान फायरिंग करने का वीडियो सामने आया था।
Recommended Video

दूल्हे ने की फायरिंग, दुल्हन ने दिया साथ
गाजियाबाद का यह वीडियो 10 सेकेंड का है। इसमें दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। दूल्हे के हाथ में पिस्टल है। वह पिस्टल को आसमान की तरफ करके एक के बाद एक चार राउंड फायरिंग करता है। इस दौरान बेहद खुश हो रही दुल्हन भी अपना हाथ लगाते हुए दूल्हे का साथ देती है। फायरिंग के बाद दूल्हा पिस्टल स्टेज पर मौजूद किसी शख्स को थमा देता है। हर्ष फायरिंग के दौरान स्टेज के सामने मौजूद लोग शोर मचाते हुए तालियां बजाते नजर आए।

दूल्हे के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई
सीओ प्रथम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो पर संज्ञान लेकर बैंक्वेट हॉल का पता लगाया जा रहा है। इसमें हुई शादियों का रिकॉर्ड लेने के बाद दूल्हे की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर असलहा लाइसेंसी हुआ तो लाइसेंस निरस्त कराकर असलहा धारक पर भी कार्रवाई की जाएगी। बता दें, बैंक्वेट हॉल अंबेडकर रोड का बताया जा रहा है।

इंदिरापुरम में भी दूल्हे ने दुल्हन के साथ की थी हवाई फायरिंग
बता दें, अभी 10 दिसंबर को ही इंदिरापुरम के बैंक्वेट हॉल में दुल्हन का हाथ पकड़कर हर्ष फायरिंग करते दूल्हे का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन का हाथ पकड़कर हवा में फायरिंग करता हुआ दिखाई दिया। दुल्हन ने डर कर अपना सिर नीचे झुका लिया और दूल्हा एक के बाद एक गोली चलाता रहा। पुलिस अब बैंक्विट हॉल संचालकों से इस संबंध में नोटिस जारी कर इस तरह की किसी भी स्थिति में उनकी जवाबदेही तय करने की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications