यूपी: बंदर ने गला दबाकर 4 साल के बच्चे की ले ली जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के मोरटा गांव में एक बंदर ने चार साल के बच्चे की गला दबाकर जान ले ली। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त घर में कोई बड़ा सदस्य नहीं था। बंदर पिछले 15 दिनों में लगभग 50 लोगों को काट कर घायल कर चुका है।

: Monkey kills 4-year-old differently-abled boy
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोरटा गांव के रहने वाला बबलू प्रजापति ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। बबलू के परिवार में पत्नी शशि, चार पुत्र गोलू 8 वर्ष, श्रीकांत 6 वर्ष, मोहन व सोहन 4 वर्ष हैं। मोहन एक पैर से विकलांग है। बबलू की पत्नी पिछले एक सप्ताह से मायके गई है। गुरुवार की सुबह बबलू भट्ठे पर मजदूरी करने चला गया। दोपहर करीब 2 बजे शशि घर पहुंची तो उसने मोहन का शव देखा। शव देखते ही शशि जोर से चिल्लाई और बेहोश होकर गिर पड़ी।

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मोहन अपने तीनों भाइयों के साथ मकान के आंगन में खेल रहा था। तभी नीम के पेड से उतरकर एक बंदर आया। बंदर को देखकर आंगन में खेल रहे बच्चे कमरे के अंदर चले गए। बंदर के जाने के बाद गोलू, श्रीकांत और सोहन तो कमरे से बाहर आ गए लेकिन मोहन पलंग पर ही गेंद से खेलता रहा। पांच मिनट बाद बंदर दरवाजा खोलकर कमरे में पहुंचा और मोहन का गला दबा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+