Ghaziabad Nikay Chunav Result 2023 LIVE: गाज़ियाबाद मेयर पद पर BJP का कब्ज़ा, 90 हजार मतों से सुनीता दयाल की जीत
UP Ghaziabad Nikay Chunav Result 2023 Live Updates in Hindi: गाजियाबाद नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है, जानिए कौन है आगे और कौन चल रहा है पीछे।

Ghaziabad nagar nikay chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के तहत गाजियाबाद में मेयर और पार्षद पद की 100 सीटों के लिए आज वोटों की गिनती गिनती शुरू हो गई है। गाजियाबाद नगर निगम बनने के बाद से ही यहां मेयर का पद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीतते आ रहे हैं। इस बार भाजपा ने इस सीट से सुनीता दयाल को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन से पूनम यादव चुनाव लड़ रही हैं। गाजियाबाद में मुख्य मुकाबला इन्हीं दो उम्मीदवारों के बीच माना जा रहा है। पढ़िए, गाजियाबाद नगर निगम चुनाव से जुड़े सभी लाइव अपडेट यहां।
लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
गाजियाबाद नगर निगम अपडेट-:
गाजियाबाद नगर निगम वार्ड नंबर-23 से निर्दलीय प्रत्याशी जिनका चुनाव चिन्ह किताब है, ने जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड नंबर-49 से भाजपा के वीरेंद्र त्यागी जीते, वार्ड नंबर-9 से भाजपा की शीतल देयोल जीती, वार्ड नंबर-18 बसपा प्रत्याशी शशि सिंह की जीत हुई, वार्ड नंबर-19 से भाजपा की उर्मिला चौहान जीती, वार्ड नंबर-47 से भी बीजेपी प्रत्याशी ने बाजी मारी और वार्ड नंबर-33 से निर्दलीय धीरेंद्र कुमार बिल्लू जीते हैं।
10वे राउंड के बाद भी भाजपा की बढ़त बरक़रार
गाजियाबाद नगर निगम मेयर पद के लिए 10वे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की बढ़त बरकरार है। 10 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल 1,34,021 मतों के साथ 93,408 वोटों से आगे चल रही है। वहीं बसपा प्रत्याशी निसारा खान 40,613 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं और सपा प्रत्याशी पूनम यादव 28,676 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
9में राउंड के बाद भाजपा आगे
गाजियाबाद नगर निगम मेयर पद के लिए 9 राउंड के बाद भाजपा की बढ़त बरकरार है। 9 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल 1,21,709 मतों के साथ 84,289 वोटों से आगे चल रही है। वहीं बसपा प्रत्याशी निसारा खान 37,420 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं और सपा प्रत्याशी पूनम यादव 26,331 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
जीत की ओर तेजी से बढ़ती हुई भाजपा
गाजियाबाद नगर निगम मेयर पद के लिए 8 राउंड के बाद भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। 8 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल 108793 मतों के साथ 74,624 वोटों से आगे चल रही है। वहीं बसपा प्रत्याशी निसारा खान 34,169 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।













Click it and Unblock the Notifications