'देवर का ख्याल रखती थी पत्नी, मुझे नहीं करती थी प्यार', शादी के 9 महीने बाद यूं खत्म हुई Love Story
गाजियाबाद, 07 सितंबर : राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने आधी रात में पत्नी को नींद से जगाया और बेसबॉल बैट से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद लोग पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से कोई कुछ न कर सका। शख्स ने तब तक अपनी पत्नी को पीटता रहा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। इसके बाद गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद मौके से फरार होकर एक पार्क में जाकर बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

9 महीने पहले हुई थी गौरव और टीना की शादी
मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके का है। कैफे संचालक मिसलगढ़ी निवासी गौरव की 9 महीने पहले खोड़ा में रहने वाली टीना से शादी हुई थी। गौरव अपने घर की दूसरी मंजिल पर पत्नी के साथ रहता था, जबकि बाकी घरवाले ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। गौरव के दो भाई भी थे। बताया गया कि गौरव शराब पीने का आदी था। वह अक्सर शराब पीकर घर आता था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज को लेकर गौरव का पत्नी टीना से विवाद शुरू हो गया।

आधी रात में बेसबॉल बैट से पीटा, गला दबाकर की हत्या
पुलिस ने बताया कि बीते 4 सितंबर को भी गौरव व टीना के बीच विवाद हुआ। गौरव आधी रात में शराब पीकर घर पहुंचा और कमरे में सो रही टीना को नींद जगाकर उसे बेसबॉल से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि चीख-पुकार की आवाज आने पर भी घर में मौजूद किसी सदस्य ने बचाने की कोशिश नहीं की। गौरव गेट बंद कर टीना की पिटाई करता रहा। जब टीना बेहोश हो गई तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। पुलिस ने गोविंदपुरम के पार्क से बेहोश पड़े गौरव को गिरफ्तार कर लिया।

'छोटे भाई का रखती थी ख्याल, मुझे नहीं करती थी प्यार'
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गौरव ने बताया कि दिसंबर 2021 में उसकी हुई थी। टीना उसे प्यार नहीं करती थी, वह उसके छोटे भाई का ही ख्याल रखती थी। इसलिए उसे लगता था कि दोनों का अफेयर चल रहा है। इसलिए वह टीना के साथ नहीं रहना चाहता था। वह घर से भाग भी गया था, लेकिन घरवाले उसे वापस ले आए। रविवार को ही वह वापस आया था, उसने शराब पी रखी थी। इसी दौरान उसने पत्नी की हत्या की ठान ली और रात में उसे मार दिया। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि टीना की हत्या में इस्तेमाल बेसबॉल बैट और चुनरी बरामद हो गए हैं। हत्या के पीछे गौरव के नशा और पत्नी पर शक करने की वजह सामने आई है।












Click it and Unblock the Notifications