Loni Election Result 2022: नंरदकिशोर गुर्जर ने 8 हजार वोटों से दर्ज कराई जीत, जानें दूसरे नंबर पर कौन रहा

Loni Election Result: नंरदकिशोर ने 8 हजार वोटों से दर्ज कराई जीत, जानें दूसरे नंबर पर कौन रहा

गाजियाबाद, 10 मार्च: दिल्ली से सटे और यूपी के गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा सीट पर 'ना बाहुबली-ना अली, लोनी में केवल बजरंग बली' कहने वाले नंदकिशोर गुर्जर पर भारतीय जनता पार्टी ने फिर दाव लगाया है। चुनावी मैदान में उन्हें राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी)-सपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे है। अगर यूपी की बात करें तो रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार किया। वहीं, सपा दूसरे नंबर पर दिख रही है।

Loni Election Result 2022: Nand Kishore Gurjar Loni assembly seat latest update and trends

नंदकिशोर गुर्जर 6330 मतों से चल रहे आगे
अगर शुरुआती रुझानों की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर 6330 मतों से आगे चल रहे है। उन्हें 21478 वोट मिली है तो सपा-आरएलडी गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया को 15148 मिली है। वहीं, तीसरे नंबर पर बीएसपी और चौथे नंबर पर कांग्रेस है।

11 हजार वोटों से आगे चल रहे नंदकिशोर गुर्जर
लोनी विधानसभा सीट पर दोपहर के 02 बजे तक 13वें राउंड तक की गिनती पूरी हो चुकी है। 12वें राउंड में भाजपा के नंदकिशोर गुर्जर 11,183 वोटों से आगे चले रहे है। नंदकिशोर गुर्जर को 46401 वोट मिले है तो आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया को 35218 वोट मिले है। वहीं, तीसरे नंबर पर बीएसपी प्रत्याशी 10202 को इतने तो कांग्रेस 777 वोट मिले है।

नंदकिशोर गुर्जर 8 हजार मतों से हुए जीते
भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर ने 41वें राउंड में रालोद प्रत्याशी मदन भैया को 8,710 वोटों से पराजित कर दिया है। नंदकिशोर गुर्जर को 12,7222 वोट मिले है तो वहीं रालोद प्रत्याशी मदन भैया को 11,8512 वोट मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी रंजीता धामा को 27,255 वोट मिले है। चौथे नंबर बीएसपी प्रत्याशी आकिल रहे, उन्हें 25,676 वोट प्राप्त हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+