VIDEO: गाड़ी टकराने पर कावड़ियों ने पुलिसकर्मी को पीटा
VIDEO: गाड़ी टकराने पर कावड़ियों ने पुलिसकर्मी को पीटा
गाजियाबाद। उत्तर भारत में इन दिनों कावड़ यात्रा जोरशोर से चल रही है। इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की है लेकिन इसके बावजूद छोटी-छोटी बातों पर मारपीट और हंगामे के भी मामले सामने आ रहे हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लाखों कावड़ियें इन दिनों हर रोज गुजर रहे हैं। तमाम व्यवस्था के बावजूद गाजियाबाद के मोदीनदर में एक दिव्यांग के कावड़ खंडित करने पर कावड़िये भड़क गए और जमकर हंगामा किया तो मेन रोड पर ही जरा सी बात पर पुलिसकर्मी ही कांवडियों के गुस्से का शिकार हो गया।

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक कावड़िया को पुलिस की गाड़ी लग गई जिस पर कावड़िये आग-बबूला हो गए और वहां मौजूद पुलिसकर्मी की ही पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी मामले को सुलझाने की कोशिश करता रहा लेकिन उसकी एक ना सुनी। देखिए वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications