जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वालों पर लगेगी लगाम, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
गाजियाबाद, मई 11: एक तरफ देश कोरोना वायरस संक्रमण का कहर झेल रहा है। तो दूसरी तरफ कुछ लोग जीवनरक्षक दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी कर मोटी कमाई करने में व्यस्त है। ऐसे लोगों पर लगाम लगाने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने कोविड एन्टी ब्लैक मार्केटिंग हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इतना ही नहीं, पुलिस ने कहा है कि कोविड वैक्सीन, ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमडेसिवीर इंजेक्शन व अन्य जीवनरक्षक औषधियो व उपकरणों की काला बाजारी करने वालों की सूचना दे, शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

कोविड एंटी ब्लैक मार्केटिंग हेल्प लाइन नंबर किया जारी
गाजियाबाद एसपी डॉक्टर ईराज राजा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इन दिनों कुछ मुनाफा खोर कालाबाजारी पर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से कोविड एंटी ब्लैक मार्केटिंग हेल्प लाइन नंबर 9643322935 जारी किया गया है। यह नंबर एक नोडल नंबर के रूप में कार्य करेगा, ताकि ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आम लोग भी पुलिस से शिकायत कर सकें। बता दें कि ये सेवा व्हाट्पएप पर भी चालू की गई है।
नि:संकोच शिकायत कर सकता है आम आदमी
कोरोना वैक्सीन, ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमडेसिविर इंजेक्शन या किसी अन्य जरूरी दवा या उपकरण को लेकर ठगी या ज्यादा रुपए मांगते है लोग नि:संकोच हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर शिकायत कर सकता है। शिकायत करने वाले का नाम, पता गुप्त रखा जाएगा। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। बताया कि इस नंबर पर वॉट्सऐप भी कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications