Ghaziabad में नहीं थम रहा Pit Bull डॉग का आतंक, 11 साल की बच्ची को काटकर किया लहुलूहान

Ghaziabad में नहीं थम रहा Pit Bull डॉग का आतंक, 11 साल की बच्ची को काटकर किया लहुलूहान

Pitbull Attack in Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले (Ghaziabad) में डॉग बाइट के मामले लगातार सामने आने आ रहे हैं। यहां पिछले दिनों एक मासूम बच्चे को लिफ्ट में कुत्ते ने काट लिया था। तो वहीं, अब एक बार फिर पिट बुल डॉग (Pit bull Dog) ने 11 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। जिससे बच्ची लहूलुहान हो गई और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तो वहीं, इस मामले में बच्ची की मां ने पिट बुल डॉग के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Ghaziabad Pitbull Attack News: pit bull dog attacked an 11-year-old girl

पिट बुल डॉक के हमले का यह मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के रामप्रस्थ ग्रीन सोसायटी का है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, रामप्रस्‍थ ग्रीन कैंपस की सिविटेक सोसायटी में 12 अक्टूबर की शाम 11 वर्षीय बच्ची तनिष्का अपने पालतू डॉगी को घुमाने के लिए नीचे सोसायटी के पार्क में गई थी। इस दौरान पिट बुल डॉग ने बच्ची पर हमला बोल दिया। इस दौरान पिट बुल डॉग ने 11 साल की बच्ची तनिष्का के दोनों पैरों में काट लिया।

11 साल की बच्ची तनिष्का की मां रुचि अग्रवाल ने बताया, 'मेरी बेटी अपने छोटे कुत्ते को लेकर नीचे गई थी। इस दौरान पिट बुल मालिक की लापरवाही के चलते फ्लैट का दरवाजा खुला रह गया और कुत्ता घर से बाहर आ गया था। इस दौरान पिट बुल डॉग ने उनकी बच्ची पर बुरी तरह से हमला कर दिया। जिस वजह से उनकी 11 वर्षीय बेटी तनिष्का गंभीर रूप से घायल हो गई। जिले तत्काल इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बता दें, बच्ची के दोनों पैरों में पिटबुल ने काटा हैं उसके पैर पर कुत्ते के काटने के निशान भी है। पीड़ित बच्ची छठी कक्षा की छात्रा है और इस घटना के बाद से बहुत डरी हुई है। वहीं, पीड़ित बच्ची के परिवार ने घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+