गाजियाबादः पहले खीचीं कई सारी तस्वीरें और अब अवैध संबंध बनाने को कहता है दोस्त
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में एक नर्सिंग की छात्रा ने अपने दोस्त पर आपत्तिजनक फोटो खींचकर बदनाम करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि पहले युवक ने उसे धार्मिक स्थल पर बुलाया और वहां प्रार्थनसभा में चली गई। युवक ने वहीं उसके कई सारे फोटो खींच लिए और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा।

युवती ने कोर्ट से की है अपील
युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवक हमेशा उसपर अवैध संबंध बनाने या शादी करने का दबाव बनाता रहता है। अगस्त में हुए इस सारे घटनाक्रम के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर छात्रा ने कोर्ट से कानूनी कार्रवाई की अपील की है। पीड़िता मूल रूप से गाजियाबाद की रहने वाली है और दिल्ली में स्थित एक नर्सिंग होम में पढ़ाई करती है।

रास्ते में उठाने की थी कोशिश
अदालत में दी गई शिकायत के मुताबिक उसकी सहेली की भाई की शादी में साल 2017 में आरोपी से मुलाकात हुई थी। तभी से वह परेशान कर रहा है। उसने दोस्ती करने के बाद कई फोटो बना लिए। फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता है। पीड़िता ने बताया कि बीते 21 अगस्त को कॉलेज के रास्ते में प्रतापविहार गंगाजल प्लांट के पास आरोपी ने उसे जबरन रोका और मारपीट करते हुए कार में बैठाने लगा।

अवैध संबंध बनाने का देता है दबाव
इस दौरान जब उसने विरोध किया तो वह भाग निकला। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके चलते अदालत में आरोपी के खिलाफ अर्जी देकर कार्रवाई की मांग की है। युवती ने आरोप लगाया है कि युवक उसके फोटो वायरल करने के विरोध पर कहता है कि या तो शादी करके पत्नी की तरह रहो या फिर अवैध संबंध बनाओ। वह प्रार्थिनी से शादी के कागजात बनवाने की बात भी कहता है।

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
पीड़िता के अधिवक्ता ने बताया कि घटना के बाद संबंधित थाने में घटना की शिकायत की गई। पीड़िता को महिला थाने भेज दिया गया। महिला थाने में भी कोई कार्रवाई नहीं की दई। तब एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। लेकिन वहां से कार्रवाई नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications