गाजियाबाद: महिला के पालतू कुत्ते ने लिफ्ट में बच्चे को काटा, दर्द से कराहते मासूम को देखकर भी नहीं पसीजा दिल

गाजियाबाद: महिला के पालतू कुत्ते ने लिफ्ट में बच्चे को काटा, दर्द से कराहते मासूम को देखकर भी नहीं पसीजा दिल

गाजियाबाद, 06 सितंबर: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सभी को एक हैरान और बेचैन कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर महिला के खिलाफ कानून कार्रवाई की मांग कर रहे है। दरअसल, एक महिला अपने पालतू कुत्ते को लेकर लिफ्ट में जा रही होती है। इस दौरान कुत्ता लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे को काट लेता है। हैरानी की बात तो यह है कि कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद बच्चा दर्द से कराहता रहता है, लेकिन महिला उसका हाल तक नहीं पूछती।

Recommended Video

    Ghaziabad: Lift में बेरहमी से कुत्ते ने बच्चे को काटा, देखती रही मालकिन | वनइंडिया हिंदी | *News
    क्या है पूरा मामला?

    क्या है पूरा मामला?

    वीडिया सामने आने के बाद और पीड़ित बच्चे के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह मामला गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी का है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वो सोमवार 05 सितंबर की शाम 06 बजे का बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक, 09 साल का बच्चा ट्यूशन पढ़कर वापस सोसाइटी की लिफ्ट से अपने घर लौट रहा था।

    महिला का नहीं पसीजा दिल

    महिला का नहीं पसीजा दिल

    इसी दौरान लिफ्ट में एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ घुसती है। लिफ्ट के सीसीटीवी में दिख रहा है कि कुत्ता बच्चे को कमर के पास काट लेता है। जिसके बाद बच्चा दर्द से कराहने लगता है। हैरान करने वाली बात यह रही कि महिला ने बच्चे से उसका हालचाल तक नहीं पूछा और चुपचाप लिफ्ट से निकल कर अपनी मंजिल चलती बनी। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    इस पूरे वाकया का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। तो वहीं, मां-बाप की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस कुत्ते से सोसाइटी के लोग काफी परेशान हैं। बताया जा रहा है कि सोसाइटी के लोग भी कुत्ते की शिकायत कई महिला से कर चुके है, लेकिन महिला ने कोई कदम नहीं उठाया। अब लिफ्ट में बच्चे को काटने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+