'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल', गाने से परेशान हुए पूर्व फौजी ने सफाईकर्मी पर चलाई गोली
Ghaziabad News: कूड़ा उठाने वाली गड़ी पर चल रहे गाने 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' से परेशान होकर पूर्व फौजी ने सफाईकर्मी पर फायर कर दिया। हालांकि, उसकी जान बच गई।

Ghaziabad News: खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से है। यहां लोनी इलाके एक पूर्व फौजी ने सफाईकर्मी पर गोली चली दी। बताया जा रहा है कि कचरे वाली गाड़ी पर 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' गाना बज रहा था, जिससे परेशान होकर पूर्व फौजी ने ऐसा कदम उठाया।
हालांकि, फायरिंग में सफाईकर्मी बाल-बाल बच गया। तो वहीं, पुलिस ने सफाई कर्मचारी की शिकायत के बाद आरोपी फौजी को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला लोनी के मुस्तफाबाद इलाका का है। कचरा उठाने वाली नगर पालिका की गाड़ी कंचन पार्क पहुंची थी।
इस दौरान नगर पालिका की सफाई गाड़ी पर 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' गाना चल रहा था। जिसपर एक रिटायर्ड फौजी ने गाना बंद करने के लिए कहा तो सफाईकर्मियों से झगड़ा हो गया। फिर उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सफाईकर्मियों पर गोलियां चला दी। हालांकि फायरिंग में सफाईकर्मी बच गए।
Recommended Video

इस दौरान मुहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद सफाईकर्मी गाड़ी लेकर लोनी कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। सफाई कर्मियों का कहना था कि नोकझोंक कर रहे शख्स तौहीद का कहना था कि उसके घर के पास से गुरते वक्त वो कूडे वाली गाड़ी में स्वच्छता अभियान से जुड़े गाने को ना बजाएं।
वहीं, इस मामले में एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि लाइसेंसी पिस्टल जब्त करके आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। नगर पालिका की कचरा उठाने वाली गाड़ी रविवार सुबह कॉलोनी में गई थी। लोग जागरूक होकर कूड़ा गाड़ी में डाल दें, इसलिए सरकारी संदेश स्पीकर में बजाया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications