Ghaziabad: कार चालक बाइक को 1KM तक ले गया घसीटते हुए, हादसे का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Ghaziabad: कार चालक बाइक को 1KM तक ले गया घसीटते हुए, हादसे का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक तेज रफ्तार कार, बाइक को टक्कर मारकर भागने लगती है। इस दौरान बाइक कार में फंस गई, जिसे कार सवार करीब एक किलोमीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान कार से चिंगारियां निकलती रहीं, लेकिन कार सवार नहीं रूका। यह दृश्य देख सड़क से गुजरने वालों की रूह कांप गई।

Ghaziabad News

यह वायरल वीडियो गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके का बताया जा रहा है और 3 नवंबर दिन गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, मंगल बाजार चौक के पास तेज रफ्तार आ रही कार ने बाइक सवारों को यहां टक्कर मार दी। इस एक्सिडेंट में एक बाइक गिरी और कार में फंस गई। इस दौरान कार चालक ने लापरवाही दिखाते हुए वाहन नहीं रोका और बाइक को लगभग एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान बाइक घसीटने से सड़क पर चिंगारी निकल रही थी।

हालांकि, इस हादसे में बाइक सवार को ज्यादा चोटे नहीं आई। खबर के मुताबिक, कौशांबी में रहने वाले हवा सिंह और गुरुदीप गुरुवार रात 11:30 बजे बाइक से काला पत्थर रोड पर जा रहे थे। मंगल चौक पर कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए और बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई। चालक कार लेकर शक्ति खंड की ओर भागने लगा। करीब एक किलोमीटर तक घसीटती रही। सड़क पर बाइक के धसीटने से तेज चिंगारी निकल रही थी।

इस दौरान अन्य बाइक सवार लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की। लेकिन, कार चालक ने गाड़ी आगे ले जाकर ही रोकी। हालांकि मामला तूतू मैं-मैं के बाद समझौते पर खत्म हो गया। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+