गाजियाबाद: डासना की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ राख

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में शुक्रवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि आग लगने से फैक्ट्री के अंदर मौजूद लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया है।बता दें, इससे पहले मंगलवार को गाजियाबाद में टीलामोड़ थाना क्षेत्र के भोपुरा कुटी के पास बनी झुग्गियों में आग लग गई थी। हादसे में 500 झुग्गियां जलकर राख हो गई थीं।

fire breaks out at factory in ghaziabad

डीसीएम फैक्ट्री में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद जिले के थाना मसूरी क्षेत्र के डासना इलाके में डीसीएम फैक्‍ट्री है। शुक्रवार सुबह फैक्ट्री में लोगों ने धुंआ निकलते देखा। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। धीरे-धीरे आग पूरी फैक्टी में फैल गई। फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। इलाके में अफरा तफरी मच गया। फैक्ट्री कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी।

लाखों रुपए का माल जलकर राख

सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के कार्य में जुट गईं। बताया जा रहा है कि आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। फैक्ट्री की ओर से बताया गया है कि आग के कारण अंदर रखा गया लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+