दो महिलाओं के साथ अवैध संबंध में मारा गया क्रिकेट खिलाड़ी, फोन और बाइक ने खोला उस अजनबी बॉडी का राज
गाजियाबाद, 21 मार्च। उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने 31 दिसंबर 2021 को लिंकरोड क्षेत्र में मिली सड़ी-गली लाश का राजफाश करने का दावा किया है। पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर इस मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व किया है। टीला मोड़ थाने में 19 दिसंबर 2021 को एक महिला ने 23 साल के बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। 31 दिसंबर को लिंकरोड क्षेत्र के नाले में सड़ी-गली एक लाश मिली जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया था। जब पुलिस ने लापता प्रिंस की खोजबीन शुरू की तो उसकी बाइक और फोन के बारे में पता चला जिसको सुरेंद्र नाम का शख्स चला रहा था। पुलिस ने सुरेंद्र से पूछताछ की तो प्रिंस के दो महिलाओं के साथ संबंध होने का पता चला जो उसकी हत्या की वजह बनी।

सुमन समेत पांच हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजियाबाद पुलिस ने प्रिंस की हत्या मामले में सुमन, सुरेंद्र, नीरज, विकास और राहुल को गिरफ्तार किया है। सुमन सुरेंद्र की पत्नी है जिससे प्रिंस का अफेयर चल रहा था। 17 दिसंबर को सुमन ने ही प्रिंस को घर बुलाया था जहां सुरेंद्र और बाकी आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। फिर उसकी बाइक और मोबाइल फोन को सुरेंद्र ने रख लिया। प्रिंस की लाश को लिंकरोड क्षेत्र के नाले में फेंककर सभी आरोपी फरार हो गए। सुरेंद्र प्रिंस की बाइक को लेकर अपने गांव चला गया। बाइक का इस्तेमाल वह करता रहा और प्रिंस के फोन से भी वो बात करने लगा था। नाले से लाश बरामद होने के बाद सभी आरोपी निश्चिंत हो चले थे कि उन तक पुलिस पहुंच नहीं पाएगी। लेकिन पुलिस इस मामले में स्वाट टीम के साथ मिलकर लगातार छानबीन कर रही थी।

एक हत्यारोपी की बहन से भी थे प्रिंस के अफेयर
पुलिस ने प्रिंस की हत्या के आरोप में जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया है उनमें से एक की बहन से उसका अफेयर था। पुलिस के मुताबिक, प्रिंस बागपत के गांव सरूरपुर का निवासी था और वह गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र में इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। जावली गांव के क्रिकेट अकादमी में वह कोचिंग ले रहा था। एक युवती से उसके अफेयर थे। एक मुलाकात में युवती अपनी दोस्त शादीशुदा सुमन को भी ले आई। यहीं से प्रिंस और सुमन के बीच अफेयर शुरू हुआ। इसका पता जब सुमन के पति सुरेंद्र को चला तो उसने विरोध किया। फिर साजिश रचकर सुमन को प्रिंस को घर बुलाने को कहा।

फोन से मिला था सुरेंद्र का लोकेशन
प्रिंस के लापता होने के केस की जांच पुलिस मुस्तैदी से कर रही थी। उसको पुलिस ने बहुत खोजा लेकिन नहीं मिला। फिर दो महीने बाद उसका मोबाइल फोन एक्टिव होने का सुराग पुलिस के हाथ लगा। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस जहां पहुंची वहां प्रिंस की बाइक भी मिल गई। सुमन का पति सुरेंद्र दोनों का इस्तेमाल कर रहा था। इसके बाद आरोपितों से पूछताछ में इस हत्या का खुलासा होता चला गया। प्रिंस की मां ने नाले में मिले शव की तस्वीर को पहचानने से इनकार कर दिया था। वह कह रही थी कि यह उसका बेटा नहीं है। लेकिन पुलिस ने कहा कि डीएनए टेस्ट और आरोपियों के बयान से इसकी पुष्टि हो चुकी है कि लाश प्रिंस की ही थी।
-
Lucknow Cylinder Blast: लखनऊ में दनादन फटे 30 सिलेंडर, 50 झोपड़ियां खाक! 4 बच्चों की जलकर मौत? -
UP में वाहन मालिक सावधान! अगर नहीं किया ये काम तो कटेगा 15 हजार का चालान -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
Noida Protest: 'कोविड में डबल-इंजन सरकार कैसे आपके साथ खड़ी रही, याद रखें', CM Yogi की मजदूरों से सीधी अपील -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications