Ghaziabad: श्मशान घाट की छत का लेंटर गिरने से 23 से ज्यादा लोगों की हुई मौत, दर्जन भर लोग मलबे में दबे
Ghaziabad Latest News Upsate, गाजियाबाद। इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से सामने आ रही है। यहां मुरादनगर इलाके में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। बारिश की वजह से यहां एक श्मशान घाट की छत गिर गई, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन लोग छत के नीचे दब गए। हादसे की सूचना पर जिला प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य में जुट गई है। तो वहीं,23 से ज्यादा लोगों की जान जाने की खबर है। हालांकि, अभी यह संख्या और बढ़ सकती है।
Recommended Video

रविवार सुबह से देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखरानी/ बम्बा रोड पर स्थित श्मशान घाट में पिलरों पर लिंटर गिर गया। जिसके नीचे करीब डेढ़ दर्जन लोग दब गए। यह सभी लोग दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। बारिश की वजह से ये लोग छत के नीचे खड़े हो गए थे तभी श्मशान घाट का लेंटर भरभराकर गिर गया। चीख पुकार के बीच कुछ लोग उसके अंदर ही मलबे में दब गए जबकि कुछ ने दौड़कर अपनी जान बचाई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।
रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए क्रेन भी बुलाई है। पुलिस के मुताबिक, अभी भी दर्जन भर से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। तो वहीं, बारिश के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है। तो वहीं, 15 शव एमएमजी जिला अस्पताल में पहुंच चुके है। तो वहीं, चार शव सीएचसी मुरादनगर पहुंचे गए है। अभी ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। एसएसपी गाजियाबाद ने बताया कि 25 से ज्यादा लोग को मलबे के नीचे से निकालकर इलाज के लिए सीएचसी, आईटीएस कॉलेज और एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में मरने वाले 11 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि आठ लोग अभी अज्ञात में हैं, इनकी पहचान नहीं हो सकी है। इनके नाम दिग्विजय पुत्र मुकेश त्यागी निवासी मुरादनगर, प्रमोद कुमार पुत्र रामपाल निवासी गंगा विहार मुरादनगर, नितिन पुत्र इकबाल सिंह निवासी मुरादनगर, नेपाल सिंह पुत्र कालू राम निवासी मुदानगर, रोबिन पुत्र अज्ञात, दिनेश पुत्र परमानंद निवासी कृष्णा कुंज मोदीनगर, उधम सिंह पुत्र रमेश निवासी डिफेंस कॉलोनी मुरादनगर, जयवीर पुत्र बलवीर सिंह निवासी मेरठ, सुरेश पुत्र दर्शन दयाल लोहियानगर गाजियाबाद, सुधाकर पुत्र हरवीर सिंह निवासी मसूरी, किशनपाल पुत्र प्रलोभ सिंह निवासी मुरादनगर थे।
उधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुंचाई जाए, साथ ही हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार भी सुनिश्चित किया जाए। वहीं, डिविजनल कमिश्नर, मेरठ अनीता सी मेश्राम की मानें तो इस मामले में जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
-
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट -
Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications