गाजियाबाद: 60 लाख की घूस लेते CBI के हत्थे चढ़ा DGGI का इंटेलिजेंस अफसर, 1 करोड़ की रखी थी डिमांड

लखनऊ, 21 मार्च: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लाख रुपए की रिश्वत के साथ इंटेलिजेंस अफसर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को सीबीआई की टीम ने जीएसटी महानिदेशालय की गाजियाबाद यूनिट में कार्यरत वरिष्ठ खुफिया अधिकारी सहित एक अन्य को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है कि अधिकारी ने एक दलाल के जरिए किसी काम की एवज में एक करोड़ रुपये की मोटी घूस मांगी थी।

CBI

हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर 60 लाख घूस किस काम के लिए दी गई थी। सीबीआई की तरफ से गिरफ्तार घूसखोर इंटेलिजेंस अफसर और अन्य को सोमवार को CBI की स्पेशल कोर्ट गाजियाबाद में पेश किया जा सकता है। कार्रवाई को लेकर सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि एक अधिकारी की तरफ से घूस मांगने की शिकायत हमारे पास आई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि डीजीजीआई के अफसर मोहित धनकड़ ने उसके पिता के पक्ष में रिपोर्ट लगाने के लिए एक करोड़ रुपये की मांग की है। जिस पर एजेंसी ने जांच शुरू की थी।

सीबीआई प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच करने पर शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद रविवार को जाल बिछाकर एक व्यक्ति के जरिए रिश्वत लेते हुए इंटेलिजेंस ऑफिसर मोहित धनकड़ और प्राइवेट व्यक्ति राकेश शर्मा को दबोच लिया गया। बताया गया कि 60 लाख रुपए घूस बतौर पहली किस्त के तौर पर ली जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+