गाजियाबाद: खून में लथपथ मिला महिला का शव, 11 मार्च से थी गायब

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक महिला का खून से लथपथ शव थाना सिहानी गेट इलाके में मिला है। महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना 11 मार्च की है, महिला उस समय लापता हो गई थी जब वह अपने दफ्तर से लौट रही थी।

body of woman found in Ghaziabad

जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान गुलमोहर सोसायटी में रहने वाली रिन्नी जैन के रूप में हुई है। रिन्नी जैन अपने नाबालिग पुत्र व पुत्री के साथ रहती थी। उसके पति की मौत काफी समय पहले हो चुकी है। वह दिल्ली कनॉट प्लेस स्थित किसी कार्यालय में जॉब करती थी। रिन्नी 11 मार्च को घर ड्यूटी के निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो दोनों बच्चों ने घबराकर मम्मी के घर न लौटने की सूचना अपने रिश्तेदारों को दी।

परिजनों के मुताबिक उसकी आखिरी लोकेशन राजनगर एक्सटेंशन नूरनगर मिली थी। जिसके बाद उसके रिश्तेदारों ने साहिबाबाद थाना पुलिस को तहरीर देते हुए उसके अपहरण व अनिष्ट की आशंका जताई थी। परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने डेड बॉडी कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। 12 मार्च को उसका शव भट्टा नम्बर 5 पर खून से लथपथ मिला।

एसपी सिटी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों ने लेनदेन को लेकर रिन्नी के कुछ लोगों से विवाद होने की बात बताई है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिन्नी के मोबाइल रिकॉर्ड और उसके परिजनों द्वारा जताई गई आशंका के आधार पर ही फिलहाल जांच कर रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+