गाजियाबाद: केबल कारोबारी अजय पांचाल का मिला शव, सोमवार शाम से थे गायब

गाजियाबाद। केबल कारोबारी अजय पांचाल सोमवार 12 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थतियों में गायब हो गया थे, उनका शव मंगलवार 13 अक्टूबर को लिंकरोड थाना क्षेत्र के वसुंधरा फ्लाईओवर के पास मिला है। कारोबारी का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। घरवालों ने उनके अपहरण के बाद हत्या किए जाने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

body of cable business Ajay Panchal found in Ghaziabad district

अजय पांचाल (38) साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर के सेक्टर-2 में रहते थे। वो अलाइड केबल फैक्ट्री के मालिक थे। अजय सोमवार दोपहर एक बजे फैक्ट्री से लंच करने की बात कहकर घर के लिए निकले थे। फैक्ट्री से निकलने के पहले उनकी अपनी पत्नी से बात भी हुई। बता दें कि शाम को हज हाउस के पास उद्योगपति की कार लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। फैक्ट्री से उन्हें बताया गया कि अजय काफी देर पहले ही घर के लिए निकल गए थे। पत्नी से थोड़ा और इंतजार किया और फिर घरवालों को इसकी सूचना दी।

घर नहीं पहुंचे और मोबाइल हुआ स्विच ऑफ
अजय के घरवालों ने उन्हें दोस्तों और रिश्तेदारों के घर पूछना शुरू किया। शाम तक कुछ सुराग न मिलने पर अजय के भाई कुलदीप त्यागी ने साहिबाबाद थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने घरवालों की शिकायत पर उद्योगपति की गुमशुदगी की रिपोर्ट करके तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि देर रात अजय का कार हज हाउस के पास लावारिस खड़ी मिली।

तार से गला दबाकर हत्या की गई
मंगलवार तड़के उनकी लाश लिंक रोड में सड़क के किनारे पड़ी मिली। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। आशंका है कि अजय की गला किसी तार से दबाकर हत्या की गई है। अजय के पास न तो उनका मोबाइल मिला और न ही उनका पर्स। अजय का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आसपास इलाके के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लिंक रोड, राजेंद्र नगर और हज हाउस इलाके और उसके आसपास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+