बिहारः स्कूल के बाहर छोटे बच्चों को नाबालिग बांट रहा था पैसा फिर पहुंची पुलिस तो हुआ खुलासा

गया। बिहार के गया जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बच्चे ने महंगे मोबाइल फोन के शौक के लिए रिश्तेदार के घर में डेढ़ लाख रुपये के चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है। साथ ही पुलिस ने बच्चे के पास से 78 हजार रुपये भी बरामद कर लिया है। जिले की पुलिस ने बताया है कि नाबालिग ने 20 हजार रुपये का मोबाइल खरीदा था और अन्य पैसों की बरामदगी के लिए भी जांच की जा रही है।

minor boy did theft in relative house for mobile phone

हालांकि इसका खुलासा तब हुआ जब बच्चा घर के बगल के ही स्कूली बच्चों को एक-एक रुपये का नोट बांट रहा था। जब इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो उन्होंने पीड़ित मकान मालिक से पूछताछ की फिर पता चला कि चोरी के पैसों में एक-एक रुपये के नोट की भी गड्डी थी। इसके बाद पुलिस ने उस नाबालिग बच्चे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी के जुर्म को कबूल कर लिया।

बोधगया के एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि शिकायतकर्ता के पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार का 16 वर्षीय बेटा स्कूल के पास कुछ बच्चों में एक-एक रुपये का नोट बांच रहा है। इसके बाद पीड़ित पंकज पांडेय से जानकारी ली गई तो पता चला कि उनकी आलमारी में काफी वक्त से एक-एक रुपये का नोट रखे हुए थे। इसके बाद गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की गई। तब पुलिस को पता चला कि यह पड़ोस में रहने वाले बच्चे ने किया है। फिर जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो मामला सामने आया।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसे मोबाइल खरीदना था, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। इसके बाद उसने कुछ दिनों से बंद पड़े पंकज पांडेय के घर में चोरी करने का प्लान बनाया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह वेंटिलेटर के जरिये कमरे में घुसा और अलमारी तोड़कर उसमें रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये निकाल लिये। इसके बाद उसने चोरी के पैसे से ही 20 हजार रुपये का मोबाइल खरीदा। इसके बाद 78 हजार रुपये अपने घर में रखे भूसे में छिपा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+