वायरल वीडियो: शोभायात्रा में समर्थकों के कंधे पर बैठ गया भाजपा नेता, फिर दागीं गोलियां

गांधीनगर। गुजरात में गिर सोमनाथ के निकट तलाला के भाजपा नेता अमित उनड़कट ने एक धार्मिक शोभायात्रा में शानो-शौकत से हवाई फायरिंग की। वह अपने कुछ समर्थकों के कंधे पर बैठ गए और गोलियां दागने लगे। इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। जिससे बाद पुलिस से शिकायत कर दी गई। वहीं, राज्यभर में अमित के विरोध ताने देने लगे। बताया जाता है कि​ जिस वक्त अमित ने ऐसा किया, तब वहां भारी भीड़ जमा थी।

watch-video-bjp-leader-firing-in-shobha-yatra-at-gujarat

संवाददाता के अनुसार, फायरिंग की घटना जलाराम जयंती के अवसर पर एक शोभायात्रा के दौरान हुई। जिसमें भाजपा काउंसिलर और नगरपालिका पूर्व प्रमुख अमित उनड़कट भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए थे। इस धार्मिक शोभायात्रा में भगवान का भजन करने के बजाए वे समर्थकों के कंधे पर सवार होकर अचानक फायरिंग करने लगे। उनके द्वारा की गई इस हरकत से वहां मौजूद लोग चौंक गए। भीड़ इधर-उधर खिसकने लगी।

चर्चा होने लगीं कि नेताजी ने यह फायरिंग एयरगन से किया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फायरिंग रिवॉल्वर से की गई। इस मामले में पीआई अनिरुद्धसिंह सोलंकी ने उनड़कट के खिलाफ मामला दर्ज कर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+