दुनिया की सबसे ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को खतरा, IB से 3 आतंकियों के इनपुट, हुई तिहरी सुरक्षा
Gujarat News, गांधीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले (Pulwama terror attack) में 45 जवानों की शहादत के बाद देश के अन्य इलाकों में भी आतंकी वारदात होने का खतरा मंडरा गया है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट्स के मुताबिक, पाक परस्त आतंकवादी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' (statue of unity) को भी निशाना बना सकते हैं। ऐसे में यहां हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। तृस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के चहुंओर थ्री-लेयर सिक्योरटी
गुजरात गृह विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी'
को थ्री-लेयर सिक्योरटी मुहैया कराई गई है। नर्मदा नदी किनारे साधु बेट द्वीप पर स्थित 182 मीटर ऊंची इस प्रतिमा के चारों ओर सैकड़ों जवान तैनात किए गए हैं। इन जवानों में राज्य पुलिस पुलिस (900 सिपाही), अर्द्धसैनिक बल (300) एवं निजी सिक्योरटी फोर्स (150) के कॉन्सटेबल्स शामिल हैं।

आतंकियों द्वारा बम ब्लास्ट किए जाने का प्लान
बता दें कि, गांधीनगर स्थित इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) को सूचना मिली थी कि सूबे के सार्वजनिक स्थानों जैसे की मंदिर, तीर्थयात्रा, पर्यटन स्थलों और विशेष रूप से गुजरात में बनाया गया स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण आतंकी संगठनों द्वारा टारगेट बनाए जा सकते हैं। एक फैक्स मैसेज में 3 आतंकियों का भी उल्लेख किया गया। जिनके तार हैदराबाद के मोहम्मद इब्राहिम तलवार हमले से जुड़े हैं। इसके अलावा, सुसाइड बॉम्बर रोहन और एक महिला का नाम भी बताया गया है।

विधानसभा परिसर की सुरक्षा भी बढ़ी
गुजरात विधानसभा का सत्र शुरू होने की वजह से गृह विभाग ने गांधीनगर के सचिवालय संकुल में सुरक्षा के लिये पुलिस जाब्ता तैनात किया है। राज्य में एजेंसियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों और बस स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा स्थापित करने का आग्रह किया गया है। जिस पर तैयारी शुरू हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications