गुजरात में चक्रवात का कहर, हजारों हेक्टेयर की फसलें तबाह, 100 से ज्यादा घरों की छत उड़ गईं

Gujarat News, गांधीनगर। मानसून से पहले गुजरात में चक्रवातीय आंधी की वजह से भारी नुकसान हुआ है। उत्तरी गुजरात के अरवल्ली जिले में तीन तालुके क्षेत्र में बादलों की तेज गरज के साथ बारिश हुई। इसी बीच आंधी ने करीब 2 हजार हेक्टेयर भूमि में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। 100 से ज्यादा घरों की छतें उड़ गईं और मोडासा-राजेंद्रनगर राजमार्ग पर 40 से ज्यादा पेड़ गिर गए। जिसके चलते राजमार्ग 2 घंटे बंद रहा। वहीं, जिले में 50 से अधिक इलेक्ट्रोल्स भी गिर गए, जिनकी वजह से हजारों लोग रातभर बिन बिजली के सोए।

storm hits Gujarat, heavy rainfall, monsoon, Gujarat, storm destroyed assets, aravalli district News, Heavy rain in Gujarat, Heavy rain, Dust storms, Aravalli, Latest News, Photos

राज्य में हुए नुकसान का सर्वेक्षण करने के लिये सरकार ने गांधीनगर से एक टीम प्रभावित क्षेत्रों में भेजी है। बहरहाल सर्वाधिक क्षति तीन तालुका क्षेत्र में हुई है। इसके अलावा जिले के भिलोडा, मोडासा और मेघराज तालुके में भी भारी नुकसान हुआ है। बिन मौसम की बारिश की वजह से कुछ फसलों को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान छतों को हुआ, हजारों लोगों के सामान आंधी-बारिश की वजह से इधर-उधर उड़ गए।

storm hits Gujarat, heavy rainfall, monsoon, Gujarat, storm destroyed assets, aravalli district News, Heavy rain in Gujarat, Heavy rain, Dust storms, Aravalli, Latest News, Photos

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

सड़क निर्माण विभाग ने जेसीबी की मदद से वाहनों के यातायात के लिये मार्ग खुलवाए। संवाददाता का कहना है कि मेघराज, भिलोडा और मोडासा तालुका में, कुल 20,00 हेक्टेयर क्षेत्र में गर्मियों में बोई गई बाजरा, मक्का और आम की फसल बर्बाद हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+