Gujarat election result 2019: सभी 26 सीटों पर भाजपा आगे, इस बार भी नहीं खुला कांग्रेस का खाता

Lok sabha election results 2019 News, गांधीनगर। 17वीं लोकसभा के चुनाव की मतगणना जारी है। गुजरात के रुझान बता रहे हैं कि भाजपा सभी 26 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है। दोपहर 12 बजे तक भाजपा ने सभी लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाए रखी। भाजपा राज्य में लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप करने की ​स्थिति में आ गई है। भाजपा को पिछली बार भी यहां 26 सीटें मिली थीं। इस बार यहां गांधीनगर सीट से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव लड़ा। मतगणना में शाह आगे चल रहे हैं। वहीं, उनकी पार्टी के अन्य सभी उम्मीदवार भी कांग्रेस, एनसीपी के मुकाबले बढ़त में हैं।

Gujarat Election Results 2019 : Lok Sabha Live Updates of 26 seats of gujarat

ईवीएम का विरोध जनादेश का अपमान: अमित शाह
वहीं, देशभर में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को 340 सीटों पर बढ़त मिलता देख विरोधी दलों में खलबली मच गई है। इस बीच ईवीएम पर सवाल उठा रहे नेताओं पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा है कि ईवीएम का विरोध जनादेश का अनादर है। उन्होंने कहा कि हार से बौखलाई विपक्षी पार्टियां देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाकर विश्व में देश और लोकतंत्र की छवि धूमिल कर रही हैं।

चुनाव आयोग से विपक्षी दलों को लगा बड़ा झटका
मालूम हो कि विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि वीवीपैट पर्चियों का मिलान वोटों की गिनती से पहले हो। इसके लिए 22 विपक्षी दलों ने कहा था कि वीवीपैट पर्चियों का मिलान वोटिंग प्रक्रिया से पहले हो, ना कि बाद में। मगर, जवाब में चुनाव आयोग ने यह प्रक्रिया पहले जैसी रखने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+