गुजरात में पहली बार 5 फायर फाइटर ऑफिस ​एक्टिव, CM ने 38 नगरपालिकाओं को दमकल गाड़ियां सौंपी

अहमदाबाद. गुजरात में पहली बार पांच क्षेत्रीय दमकल कार्यालय काम कर रहे हैं। राज्य के शहरी विकास विभाग ने 15.42 करोड़ रुपए की लागत से अग्निशमन सेवा के लिए मिनी फायर टेंडर और पिकअप विद फ्रॉम ट्रॉली जैसे 45 वाहनों की खरीदी की है। गुरुवार को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने खुद 38 नगरपालिकाओं को नई दमकल गाड़ियां सौंपी। मुख्यमंत्री गांधीनगर में थे, उन्होंने कहा कि, नगरपालिकाओं को नागरिकों की सुरक्षा-सुविधा के लिए ये नई दमकल गाड़ियां दी गई हैं।

जानकारी के अनुसार, शहरी विकास विभाग की ओर से नगरपालिकाओं को 16 अल्ट्रा हाईप्रेशर मिनी फायर टेंडर, 22 पिकअप विद फ्रॉम ट्रॉली और 7 रैपिड रिस्पॉन्स व्हीकल मिले हैं। ये सब ऐसे उपकरण प्रदान किए गए हैं, जिनके रहते कहीं भी आग लगने की घटनाओं में माल-सामान को कम से कम नुकसान होगा। नगरों और महानगरों में फायर स्टेशन में आधुनिक उपकरण स्थापित करने के लिए इस वर्ष के बजट में 106 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

Gujarat CM Vijay rupani handed over Firefighter machines to 38 municipalities

मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा कि राज्य सरकार ने पहली बार राज्य में प्रादेशिक स्तर पर क्षेत्रीय दमकल अधिकारी के नए पांच पद सृजित किए हैं। इसके चलते नगरों और महानगरों में आग लगने की घटना के समय तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने में क्षेत्रीय दमकल अधिकारी की विशेषज्ञता का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने इन वाहनों के साथ ही वडोदरा, राजकोट, गांधीधाम, सूरत और गांधीनगर के क्षेत्रीय दमकल कार्यालय तथा अग्नि सुरक्षा तालीम संस्था के लिए 1.25 करोड़ रुपए के 7 रैपिड रिस्पॉन्स व्हीकल्स भी सौंपे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+