गुजरात क्लर्क परीक्षा के पेपर लीक के मामले में 2 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं समेत 6 गिरफ्तार

गांधीनगर. गुजरात सरकार में क्लर्क परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में अहमदाबाद के एक स्कूल के प्रिंसिपल और प्रशासकों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 16 दिसंबर को गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) द्वारा आयोजित परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक होने की खबरों के बाद राज्य सरकार ने परीक्षा को रद्द कर दिया था।

अब पुलिस महानिरीक्षक मयंकसिंह चावड़ा ने कहा है कि एमएस स्कूल के प्रिंसिपल विजयसिंह वाघेला को सील तोड़कर एक बंडल से प्रश्नपत्र निकालने में शामिल होने का संदेह था। प्रधान आरोपी प्रवीण गढ़वी, अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है और एक अन्य आरोपी ने बंडल में वापस डालने से पहले इसकी तस्वीरें क्लिक की थीं।

Gujarat Clerk Exam Paper Leak

वाघेला के अलावा जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनकी पहचान मोहम्मद फारूक अब्दुल कुरैशी, फखरुद्दीन, दीपक जोशी, लखविंदर सिंह और रामभाई गढ़वी के रूप में हुई। चावडा ने कहा कि उन पर आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि, लखविंदर सिंह कांग्रेस के सदस्य हैं। एक अन्य आरोपी कांग्रेस पार्षद शहजाद खान पठान का रिश्तेदार है, जिसे हाल ही में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ गिरफ्तार किया गया था, जो शाह-ए-आलम इलाके में हिंसा की घटना में शामिल था। आईजी ने कहा कि, हमने अहमदाबाद की एक स्कूल में घोटाले का पर्दाफाश किया है। हमने छह टीमों का गठन किया और अभी भी कई गिरफ्तारियों की उम्मीद है।

बता दें कि, 3,910 गैर-सचिवालय क्लर्कों और कार्यालय सहायकों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा, विवादों से घिरी हुई थी, विपक्षी दल कांग्रेस ने पेपर लीक सहित बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+