लड़की के साथ होटल में पहुंचा व्यापारी, कमरा बंद करते ही आ गई आफत

गांधीनगर। गुजरात के वडोदरा में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। व्यापारी के पास लड़की भेजकर पांच युवकों ने फर्जी पुलिस बनकर व्यापारी को लूट लिया। पुलिस ने पांचों आरोपिओं को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, घटना का मास्टरमाइंट व्यापारी का रिश्तेदार था और उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसने अपनी ही प्रेमिका का इस्तेमाल किया था।

उधार सामने मांगने आई लड़की

उधार सामने मांगने आई लड़की

वडोदरा के गोत्री रोड इलाके में रहने वाले विनोद प्रजापति की प्रोडक्टिविटी रोड पर हवेली सुपर स्टोर नाम से दुकान है। कुछ समय पहले विनोद की दुकान पर एक लड़की आई और उसने उधार सामान मांग कर पैसे अगले दिन लौटाने की बात कही। विनोद ने लड़की को उधार सामान दे दिया। दूसरे दिन लड़की फिर दुकान में आई और बाकी रुपये लौटा दिए। विनोद को विश्वास हो गया कि लड़की अच्छे घर की है और उधार सामान देने में कोई मुसीबत नहीं है। इसके बाद लड़की बार-बार दुकान में आती रहती थी, जिससे दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ गई।

लड़की ने कहा- होटल चलते हैं

लड़की ने कहा- होटल चलते हैं

विनोद के मुताबिक, एक दिन लड़की ने उन्हें सयाजीगंज बुलाया और कहा कि अगर आपकी इच्छा है तो हम होटल चलते हैं। इसके बाद दोनों ने होटल में कमरा बुक कराया। दोनों होटल के रूम में दाखिल हुए, थोड़ी देर बाद किसी ने दरवाजा खटखटाया, दरवाजा खोलने के बाद चार लोग होटल के रूम में घूस गए। एक ने कहा कि, हम लोग क्राइम ब्रांच से हैं और आप इन लड़की को लेकर होटल में क्यों आए हो। हम आप दोनों को पकड़कर ले जाएंगे।

पुलिस बनकर व्यापारी को लूटा

पुलिस बनकर व्यापारी को लूटा

इसके बाद उन्होंने विनोद को गाड़ी में बिठाया और एटीएम पर ले जाकर पैसे निकलवाए। विनोद ने एटीएम से 21000 रुपए निकाल कर उन लोगों को दे दिए। इसके बाद विनोद को ज्वेलरी शॉप ले गए और वहां से सोने की चेन खरीदी। इतना ही नहीं, ब्लैकमेलर्स ने 2.50 लाख का एक और आठ ब्लैंक चैक साइन करवा लिए। इसके बाद विनोद को पुराने पादरा रोड पर छोड़ दिया। विनोद ने मामले की शिकायत गोत्री थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड और विनोद के साले के बेटे आशीष प्रजापति सहित उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+