पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ को मिला करोड़ों का ड्रग्स, पैकेट लाने वाले को खोज रहे फौजी

गांधीनगर। गुजरात में कच्छ के पाक से सटे सरक्रीक बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को पेट्रोलिंग के दौरान करोड़ों का ड्रग्स मिला। ड्रग्स पैकेट में रखा हुआ था, जो संभवत: सीमा पार से ही लाया गया। जवानों ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि 24 घंटों में ड्रग्स के दो लावारिस पैकेट बरामद हुए हैं। इससे पहले गुजरात में समुद्री तटीय क्षेत्र में 500 करोड़ के ड्रग्स का खुलासा हुआ था। तब ड्रग्स के पैकेट्स को तस्करों ने पकड़े जाने के डर से समुद्र में डुबो दिया था। इस मामले में कई पाकिस्तानियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए।

सरक्रीक बॉर्डर की मिट्टी में पड़े थे पैकेट

सरक्रीक बॉर्डर की मिट्टी में पड़े थे पैकेट

बीते सोमवार को सरक्रीक बॉर्डर की गीली रेत पर ड्रग्स के जो पैकेट बरामद हुए, उसकी कीमत 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उससे एक दिन पहले रविवार शाम को भी ड्रग्स का पैकेट मिला था।

मई में मिला था 500 करोड़ से भी ज्यादा का ड्रग्स

मई में मिला था 500 करोड़ से भी ज्यादा का ड्रग्स

विगत मई महीने में कोस्टगार्ड ने अल-मदीना नामक बोट से करोड़ों का ड्रग्स बरामद किया था। माना जा रहा है कि अब जो पैकेट मिले हैं, वे शायद उसी समय इधर फेंके गए थे। सुरक्षाबलों ने ड्रग्स के कई पैकेट पानी से भी निकाले।

आतंकी हमलों का भी खतरा

आतंकी हमलों का भी खतरा

ड्रग्स के पैकेट मिलने के अलावा सुरक्षा एजेंसियों और बीएसएफ आतंकी घुसपैठ को नाकाम करने में भी लगी हैं। सीमापार से देश में बड़े हमले के इनपुट मिले हैं। जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+