Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गांधीनगर से चुनाव लड़ रहे 2 जमाई, दोनों के गांव भी एक, लेकिन अपने नहीं डाल पाएंगे इन्हें वोट?

अमित शाह के सामने सीजे चावड़ा को गांधीनगर से टिकट देगी कांग्रेस , दोनों एक ही गांव के और दोनों की ससुराल भी एक; लेकिन नहीं मिल पाएंगे अपनों के वोट...?

Gujarat News in Hind, गांधीनगर। गुजरात की वीवीआईपी लोकसभा सीट गांधीनगर में इस बार एक ही गांव के दो जमाई के बीच चुनावी जंग होने वाली है। भाजपाध्यक्ष अमित शाह औऱ कांग्रेसी विधायक सीजे चावड़ा, जो कि लोकसभा चुनाव लडने वाले हैं। इन दोनों की पिलवाई गांव में शादी हुई थी। यानी दोनों का ससुराल वीजापुर तालुके का पिलवाई है।

दोनों उम्मीदवार गांधीनगर के मानसा से ही, इसलिए गांववालों के नहीं मिलेंगे वोट

दोनों उम्मीदवार गांधीनगर के मानसा से ही, इसलिए गांववालों के नहीं मिलेंगे वोट

दिलचस्प बात यह भी है कि, दोनों उम्मीदवारों का गांव गांधीनगर जिले का मानसा ही है। ससुराल पिलवाई है। मगर, दोनों के गांवों के लिये लोकसभा सीट गांधीनगर नहीं महेसाणा लगती है, तो दोनों के परिचित लोग दोनों उम्मीदवारों को वोट नहीं दे पायेंगे।

दोनों की ससुराल भी एक, मगर..

दोनों की ससुराल भी एक, मगर..

गांधीनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अपने विधायक सीजे चावडा को टिकट देने का फैसला किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से उनकी चुनावी टक्कर होनी है। सरकारी नौकरी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद सीजे चावडा 2 बार विधायक चुने गये। चावडा की शादी पिलवाई में हुई थी।

अमित शाह को पार्टी ने गुजरात से राज्यसभा में भेजा

अमित शाह को पार्टी ने गुजरात से राज्यसभा में भेजा

दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहले विधायक थे। मोदी सरकार में वह राज्य के गृहमंत्री थे। उसके बाद उनको 2014 में पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिये पसंद किया था। हाल ही अमित शाह को पार्टी ने गुजरात से राज्यसभा में भेजा। अमित शाह की भी शादी पिलवाई में हुई, तो देखा जाए तो शाह पिलवाई के 'जमाई राजा' हुए।

पढ़ें: देश की तीसरी लोकसभा के चुनाव गुजरात में हुए पहली बार, अब तक नहीं हुई 1967 जितनी वोटिंग

एक ही गांव के दो जमाई (दामाद) चुनाव मैदान में है। अमित शाह का मूल निवास गांधीनगर का मानसा है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार सीजे चावडा का निवासी गांव भी मानसा ही है। दोनों उम्मीदवार एक ही गांव के हैं और एक ही गांव के जमाई हैं।

पढ़ें: अमित शाह जहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ये है वो सीट, सबसे पहले जीती तो कांग्रेस थी, लेकिन गढ़ भाजपा का हो गया

lok sabha elections 2019, amit shah, BJP, congress, CJ chavda, gandhinagar, लोकसभा चुनाव 2019, अमित शाह, भाजपा, कांग्रेस, सीजे चावड़ा, गांधीनगर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद अगस्त 2017 में नारनपुरा से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। लोकसभा चुनाव में उनके नाम की घोषणा के बाद, 28 मार्च के बाद वह गुजरात आएंगे। नामांकन पत्र भरने गांधीनगर पहुंचेंगे और रोड शो करेंगे।

पढ़ें: अमितशाह के लिए गुजरात में आडवाणी का विरोध, भाजपा पैनल ने गांधीनगर सीट से नहीं सुझाया लालकृष्ण का नाम

यह पहले से ही स्पष्ट था कि नरेंद्र मोदी इस बार गुजरात से चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस स्थिति में, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को गुजरात के मैदान में उतारा गया है। अमित शाह के उूपर गुजरात की 26 सीटें जिताने की जिम्मेवारी भी है।

पढ़ें: गुजरात में कैबिनेट मंत्री बने चावड़ा से पत्रकारों ने पूछा- क्या कांग्रेस में आपको कोई तकलीफ थी? जवाब में की तीखी टिप्पणी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+