कांग्रेस से खींचे गए सभी विधायकों को भाजपा ने बांटे गुजरात उपचुनाव के टिकट, ये हैं वो चेहरे
Gujarat News in hindi, गांधीनगर। कांग्रेस से इस्तीफा देकर आए विधायकों को भाजपा ने विधानसभा के उप चुनाव में टिकट दे दिया है। गुजरात में विपक्षी दल से अब तक पांच नेता सत्ताधारी दल में आ चुके हैं और सभी को खाली हो चुकी सीटों पर चुनाव लड़ाया जाएगा। इन नेताओं के पास अपने इलाके में प्रचार करने के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियां करने के आदेश भी दे दिए गए हैं।

23 अप्रैल को पड़ेंगे गुजरात में 4 सीटों पर वोट
बता दें कि, सूबे में खाली विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने 23 अप्रैल को उप चुनाव करवाने का फैसला लिया है। कांग्रेस के आशा पटेल, जवाहर चावडा, परसोत्तम साबरिया और वल्लभ धावरिया को भाजपा ने उपचुनाव के लिए टिकट बांटे हैं। लोकसभा चुनाव के साथ, भारतीय चुनाव आयोग ने राज्य विधानसभा की खाली सीटों के लिए उप-चुनाव की घोषणा की है। इन सीटों पर 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव भी होने हैं।

आशा पटेल भी अहम चेहरा
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आशा पटेल, जिन्होंने ऊंझा से कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था, वह अपने विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इसी तरह, बीजेपी ने जवाहर चावड़ा को अपनी मानावदार सीट, परसोत्तम सबारिया को ध्रांगध्रा सीट और वल्लभ धारविया को जामनगर ग्राम विधानसभा सीट से चुनावी टिकट देने का फैसला किया है।

जवाहर चावडा और कुंवरजी बावविया भी बने मंत्री
जब ये चार विधायक बीजेपी में शामिल हुए, तो उन्हें टिकट देने का वादा किया गया था। कांग्रेस से भाजपा में आये जवाहर चावडा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उन्हें भी उपचुनाव में जीत कर आना होगा, क्योंकि वह चुनाव नहीं जीतते हैं तो उनका कैबिनेट मंत्री पद भी चला जायेगा।

जवाहर चावडा से पहले राजकोट से कुंवरजी बावविया ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और वह भाजपा में जब शामिल हो गए। उन्हें दो घंटों में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। दो महिने पहले राजकोट के उपचुनाव में वह विधानसभा सीट जीत चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications